पारस-माहिरा का सॉन्ग रिंग रिलीज, फिर दिखी दोनोंं की बिग बॉस जैसी तकरार

गाने की शुरुआत दोनों की नोंकझोंक से होती है. वे बिल्कुल ऐसे लड़ते हैं जैसे बिग बॉस 13 में लड़ा करते थे. माहिरा का फेमस मसला और मत कर ना यार डायलॉग भी इस्तेमाल किया गया है. दोनों की खूबसूरत बॉन्डिंग दिखाई गई है.

Advertisement
माहिरा-पारस माहिरा-पारस

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 10 अगस्त 2020,
  • अपडेटेड 4:02 PM IST

पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा का लेटेस्ट सॉन्ग रिंग रिलीज हो गया है. गाने में आपको पारस-माहिरा की बिग बॉस 13 जैसी खट्टी-मीठी कमिस्ट्री देखने को मिलेगी. ये सॉन्ग दोनों की बिग बॉस 13 की उनकी जर्नी को फिर से रिवाइव करता है. पाहिरा फैंस ने इस गाने को जबरदस्त रिस्पॉन्स दिया है.

फिर दिखी पारस-माहिरा की खट्टी मीठी केमिस्ट्री

गाने की शुरुआत दोनों की नोंकझोंक से होती है. वे बिल्कुल ऐसे लड़ते हैं जैसे बिग बॉस 13 में लड़ा करते थे. माहिरा का फेमस मसला और मत कर ना यार डायलॉग भी इस्तेमाल किया गया है. दोनों की खूबसूरत बॉन्डिंग दिखाई गई है. गाने के आखिर में पारस छाबड़ा घुटनों पर बैठकर माहिरा शर्मा को प्रपोज करते हैं. देखें गाना...

Advertisement

इस गाने को रमन गोयल ने गाया है रैप किया है लोका ने. म्यूजिक आकाश और मीम मशीन ने दिया है. लिरिक्स एमी मानक के हैं. रिंग गाने को डायरेक्टर सुमित शर्मा ने किया है. इस गाने को पाहिरा फैंस ब्लॉकबस्टर बता रहे हैं. वहीं एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा- मसला क्वीन. खास बात ये है कि आसिम रियाज और हिमांशी का नया सॉन्ग 'दिल को मैंने दी कसम' भी 10 अगस्त को ही रिलीज हुआ है. ऐसे में पारस-माहिरा और आसिम-हिमांशी के फैंस के बीच तकरार भी शुरू हो गई है. पाहिरा के फैंस आसिम-हिमांशी के गाने की बुराई करते दिखे.

बिग बॉस 13 से निकलने के बाद पारस-माहिरा की जोड़ी चर्चा मे बनी हुई है. दोनों के साथ में अब तक तीन म्यूजिक वीडियो रिलीज हो चुके हैं. इनमें बारिश, हैशटैग लव सोणिए और रिंग शामिल हैं. पाहिरा के बीच अफेयर की भी खबरें जोरों पर हैं, लेकिन अभी तक दोनों ने इसे कंफर्म नहीं किया है. वे एक-दूजे को अच्छा दोस्त ही बताते हैं.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »