इस पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने सलमान को कहा छिछोरा, वीडियो हुआ वायरल

पाकिस्तानी एक्ट्रेस सबा कमर जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं लेकिन हाल में सलमान खान के खि‍लाफ दिया गया उनका ये बयान सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. जानें वजह...

Advertisement
सबा कमर और सलमान खान सबा कमर और सलमान खान

वन्‍दना यादव

  • नई दिल्ली,
  • 15 फरवरी 2017,
  • अपडेटेड 9:05 PM IST

एक्टर फवाद खान और माहिरा खान के बाद अब पाकिस्तानी एक्ट्रेस सबा कमर बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं. फिलहाल सबा अपने डेब्यू की वजह से नहीं बल्क‍ि बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को छिछोरा बोलने की वजह से चर्चा में हैं.


हाल ही में एक टॉक शो के दौरान सबा को शो की होस्ट ने बॉलीवुड के कई एक्टर्स की फोटो दिखाकर उनके ऑफर ठुकराने और उसका कारण बताने को कहा. सबा ने सभी एक्टर्स के बारे में बहुत कुछ कहा. रितिक रोशन के बारे में सबा ने कहा कि वह उनके टाइप के नहीं हैं और दो बच्चों के बाप हैं, इमरान खान की फोटो को देखकर कहा कि उन्हें मुंह का कैंसर नहीं करवाना.

Advertisement


इसके बाद जब एंकर ने उन्हें बॉलीवुड के दबंग खान सलमान की फोटो दिखाई तो उन्हें कहा कि सल्लू भाई से बहुत डर लगता है, नहीं बाबा वो तो छिछोरे हैं न तो उनका अपना कोई स्टाइल है और न ही उसे डांस करना नहीं आता. रितेश देशमुख को तो सबा ने बी ग्रेड का हीरो करार दिया. बॉलीवुड एक्टर्स के खिलाफ किए गए पाकिस्तानी एक्ट्रेस सबा कमर के कमेंट्स का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो तो पुराना है लगभग एक साल भर पुराना है लेकिन ये सोशल मीडिया पर हाल ही में वायरल हो रहा है, कहीं इसका कारण सबा का बॉलीवुड में डेब्यू करना तो नहीं है.

बता दें कि एक्टर के साथ पाकिस्तानी एक्ट्रेस सबा कमर जल्द ही एक बॉलीवुड फिल्म में नजर आने वाली हैं. फिल्म की शूटिंग दिल्ली में होगी और यह फिल्म एक कॉमेडी फिल्म है. इस फिल्म को साकेत चौधरी डायरेक्टर कर रहे हैं जो कि इससे पहले फिल्म प्यार के साइड इफेक्ट्स, शादी केसाइड इफेक्ट्स जैसी फिल्में बना चुके हैं. इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं दिनेश विजान और भूषण कुमार.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement