इंडस्ट्री के लोग डरे हुए, इसलिए नहीं कर रहे पद्मावती का सपोर्ट: अनुराग कश्यप

'पद्मावती' पर हो रहे बवाल पर फिल्ममेकर्स अनुराग कश्यप और आनंद एल राय का कहना है कि इंडस्ट्री के ज्यायातर लोग डर की वजह से डायरेक्टर संजय लीला भंसाली के सपोर्ट में खुल कर नहीं आ रहे हैं.

Advertisement
पद्मावती में दीपिका पादुकोण पद्मावती में दीपिका पादुकोण

स्वाति पांडे

  • नई दिल्ली,
  • 02 दिसंबर 2017,
  • अपडेटेड 9:25 AM IST

'पद्मावती' पर हो रहे बवाल पर फिल्ममेकर्स अनुराग कश्यप और आनंद एल राय का कहना है कि इंडस्ट्री के ज्यादातर लोग डर की वजह से डायरेक्टर संजय लीला भंसाली के सपोर्ट में खुल कर नहीं आ रहे हैं. भंसाली पर तथ्यों के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया जा रहा है और उन्हें और फिल्म के स्टार कास्ट को लगातार धमकियां मिल रही हैं. इस वजह से फिल्म की रिलीज डेट 1 दिसंबर से आगे बढ़ा दी गई है और यह कब रिलीज होगी किसी को पता नहीं है.

Advertisement

अनुराग कश्यप ने डीएनए से बात करते हुए कहा कि वो नहीं बताएंगे कि उन्होंने भंसाली से बात की है या नहीं क्योंकि वो उन्हें और मुसीबत में नहीं डालना चाहते.

'उड़ता पंजाब' के समय भी काफी विवाद हुआ था, लेकिन उस समय इंडस्ट्री एक होकर सामने आई थी. हालांकि ऐसा 'पद्मावती' के केस में नहीं हो रहा. इस पर आनंद एल राय ने कहा कि सिर्फ मेकर्स ही नहीं हम सब डरे हुए हैं. कश्यप ने कहा कि अभी डर का माहौल है.

दोनों से पूछा गया कि क्या अब मेकर्स ऐसी फिल्में बनाने में हिचकिचाएंगे? कश्यप ने कहा- अभी सवाल यह है कि क्या ऐसे माहौल में आप किसी डरे हुए शख्स से ऐसे सवाल पूछ सकते हैं? नहीं, नहीं पूछ सकते. मुझे अपना च्वाइस बनाना होगा, चाहे हम डरे हुए हो या नहीं. अगर कोई डरा हुआ है तो मैं उसे छोटा नहीं समझूंगा. मैं ना तो उसे जज करूंगा और ना ही उससे सवाल पूछूंगा. अगर मुझे लड़ना है तो मैं अपनी लड़ाई खुद लड़ूंगा. कोई मेरा साथ देता है तो अच्छा है.

Advertisement

कश्यप ने कहा कि मैं नहीं बताऊंगा कि मैंने भंसाली से बात की है या नहीं. यह उन्हें खराब स्थिती में डाल देगा. मैं उनके साथ हूं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement