'पद्मावत' में दीपिका के काम से खुश हुए भंसाली, इनाम में दिए 500 रुपये

दीपिका अभिनीत फिल्म 'पद्मावत' की रिलीज को लेकर भले ही देशभर में जमकर विरोध हुआ. लेकिन फिल्म की रिलीज के बाद इसने सफलता के झंडे गाड़ दिए हैं.

Advertisement
दीपिका - संजय लीला भंसाली दीपिका - संजय लीला भंसाली

ऋचा मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 22 फरवरी 2018,
  • अपडेटेड 3:59 PM IST

दीपिका अभिनीत फिल्म 'पद्मावत' की रिलीज को लेकर भले ही देशभर में जमकर विरोध हुआ. लेकिन फिल्म की रिलीज के बाद इसने सफलता के झंडे गाड़ दिए हैं. दीपिका के बेहतरीन काम के लिए डायरेक्टर संजय लीला भंसाली ने एक स्पेशल गिफ्ट दिया है.

फिल्म में दीपिका के अभिनय से भंसाली इतना खुश थे कि उन्होंने दीपिका को 500 रुपये का नोट दिया था, जो दीपिका के लिए उनके करोड़ों रुपये की फीस से ज्यादा मायने रखता है. संजय लीला भंसाली ने कहा, दीपिका बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक हैं. दीपिका ने फिल्म में जौहर करने से पहले महिलाओं को जिस तरह से संबोधित किया, वह मुझे बहुत भाया. मैं यह देखकर अभिभूत हो गया कि उन्होंने कैसे इस दृश्य को अच्छे से संभाला. इसके लिए मैंने उन्हें 500 रुपये का नोट दिया था. मुझे यकीन है कि सराहना भरा यह नोट उनके लिए करोड़ों रुपये की फीस से अधिक मूल्यवान है.

Advertisement

निर्देशक संजय लीला भंसाली ने कहा कि को अभिनेत्री दीपिका पादुकोण में तीन दिग्गज अभिनेत्रियों की झलक दिखाई देती है. जब मैं उनके एक एंगल से देखता हूं तो वह मुझे वैजयंतीमाला दिखाई देती हैं तो कई बार वह मुझे हेमामालिनी की याद दिलाती हैं. दीपिका ने जिस सौम्यता से घूमर डांस किया, वह देखकर मुझे वहीदा जी की याद आ गई. मुझे विश्वास है कि दीपिका में हमारी इन तीन दिग्गज अभिनेत्रियों के समक्ष खड़े होने की क्षमता है.

बता दें इस फिल्म ने बॉक्सऑफिस पर भी नया रिकॉर्ड बना दिया है. जल्द इस खुशी को सेलिब्रेट करने के लिए एक सक्सेस पार्टी रखी जाएगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »