शाहरुख, माधुरी और तब्बू को मिला Oscars क्लास का न्यौता

Oscars क्लास के लिए कई बॉलीवुड दिग्ग्जों को मिला न्यौता. इन्विटेशन लिस्ट में शाहरुख, माधुरी और तब्बू का नाम भी शामिल.

Advertisement
शाहरुख खान शाहरुख खान

पूजा बजाज / IANS

  • दिल्ली,
  • 26 जून 2018,
  • अपडेटेड 5:19 PM IST

ऑस्कर एकेडमी की 2018 की क्लास के लिए बॉलीवुड की कई दिग्गज हस्तियों को न्यौता आया है. ऑस्कर एकेडमी ने इस खास इवेंट में शाहरुख खान, नसीरुद्दीन शाह, तब्बू, माधुरी दीक्षित जैसे कई एक्टर्स को इनवाइट भेजा है.

बॉलीवुड डायरेक्टर्स में आदित्य चोपड़ा, गुनीत मोंगा और संगीत कलाकारों उषा खन्ना और स्नेहा खानविलकर को भी ऑस्कर्स क्लास का इन्विटेशन मिला है. जानकारी के लिए बता दें शाहरुख खान, सौमित्र चटर्जी, नसीरुद्दीन शाह, तब्बू, माधुरी दीक्षित के अलावा अली फजल और अनिल कपूर उन भारतीयों में शामिल हैं, जिन्हें ऑस्कर्स क्लास में शामिल होने का निमंत्रण मिला है. यह घोषणा सोमवार को ऑस्कर्स की ऑफिशि‍यल वेबसाइट 'एकेडमी ऑफ मोशन आर्ट्स एंड साइंसेज' पर की गई. ऑस्कर एकेडमी की इस निमंत्रण का मकसद कई इंटरनेशनल फिल्ममेकर्स और श्वेत, अश्वेत हर रंग और नस्ल के लोगों और महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा इस समारोह में शामिल करने की योजना का हिस्सा है.

Advertisement

यही नहीं ऑस्कर की इस इन्विटेशन लिस्ट का हिस्सा फिल्म 'दंगल' के एडिटर बल्लू सलूजा, डिजाइनर मनीष मल्होत्रा और डॉली अहलूवालिया, सिनेमेटोग्राफर अनिल मेहता, प्रोडक्शन डिजाइनर सुब्रत चक्रवर्ती और अमित रे भी हैं.

ऑस्कर के इस इवेंट को लेकर जारी एक बयान के मुताबिक, जो लोग निमंत्रण को स्वीकार करेंगे, सिर्फ वे ही एकेडमी की 2018 की सदस्यता का हिस्सा होंगे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »