गैंगरेप के मामलों से दुखी पिंक के निर्देशक बोले- नहीं करूंगा काली पूजा

कठुआ गैंगरेप के बाद चारों ओर महिलाओं की सुरक्षा और दोषियों को जल्द सजा दिए जाने की मांग तेज हो गई. इसी कड़ी में ख्यात फिल्मकार और हाल ही में आई फिल्म अक्टूबर के निर्देशक सुजीत सरकार ने बड़ा फैसला लिया है.

Advertisement
सुजीत सरकार सुजीत सरकार

महेन्द्र गुप्ता

  • नई दिल्ली,
  • 19 अप्रैल 2018,
  • अपडेटेड 12:38 PM IST

कठुआ गैंगरेप के बाद चारों ओर महिलाओं की सुरक्षा और दोषियों को जल्द सजा दिए जाने की मांग तेज हो गई. इसी कड़ी में ख्यात फिल्मकार और हाल ही में आई फिल्म अक्टूबर के निर्देशक सुजीत सरकार ने बड़ा फैसला लिया है.

महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे पर पिंक जैसी फिल्म बनाने वाले सुजीत सरकार बंगाली हिंदू परिवार से आते हैं. वे हर साल काली मां की पूजा करते हैं, लेकिन इस बार उन्होंने तब तक पूजा न करने की बात कही है, तब तक महिलाएं सशक्त नहीं हो जाती हैं.

Advertisement

सुजीत सरकार ने अपने एक ट्वीट में लिखा है,  मां दुर्गा मां काली आप हर साल आती और जाती हैं. लेकिन इस साल मैं विरोध के तौर पर तब तक आपकी पूजा नहीं करूंगा, जब तक निहत्थी छोटी बच्च‍ियों को आपके जैसे 10 हाथ नहीं मिल जाते हैं. आप देख नहीं सकती कि किस तरह उन्होंने बच्ची का निर्ममता से रेप किया और मारा. आप कहां हैं? मैं विरोध करता हूं.'

बता दें कि सुजीत सरकार की फिल्म 'पिंक' महिलाओं के साथ होने वाले यौन शोषण के मुद्दे पर है. फिल्म का डायलॉग नो मतलब नो काफी पॉपुलर हुआ था. फिल्म में तापसी पन्नू, कीर्ति कुल्हारी और अमिताभ बच्चन मुख्य भूमिका में नजर आए थे.

कठुआ गैंगरेप मामले में तमाम बॉलीवुड सेलेब्रिटीज ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. फरहान अख्तर और सिमी ग्रेवाल ने अपने फॉलोअर्स से लड़की को न्याय दिलाने के लिए आवाज उठाने की गुजारिश की. फरहान ने कहा, जरा सोचिए कि 8 साल की बच्ची पर क्या बीतती होगी जब उसको ड्रग्स देकर कई दिनों तक गैंगरेप किया जाता हो. उसकी जान चले जाना बड़े दुख की बात है. अगर आप इसे एक बेहद खौफनाक हरकत नहीं मानते हैं तो आप इंसान नहीं हैं. अगर आप उसे न्याय दिलाने की गुहार नहीं लगा सकते तो आप किसी काम के नहीं हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »