क्रिसमस 2018: शाहरुख-रितिक की टक्कर का ये है नया अपडेट

अभिनेता-निर्माता-निर्देशक राकेश रोशन ने अपने बेटे रितिक रोशन को लेकर 'कृष 4' बनाने की घोषणा की है. अब राकेश रोशन क्रिसमस पर फिल्म रिलीज नहीं करेंगे.

Advertisement
शाहरुख खान और रितिक रोशन शाहरुख खान और रितिक रोशन

सिद्धार्थ हुसैन

  • मुंबई,
  • 19 सितंबर 2016,
  • अपडेटेड 6:59 PM IST

हाल ही में अभिनेता-निर्माता-निर्देशक राकेश रोशन ने अपने बेटे रितिक रोशन को लेकर 'कृष 4' बनाने की घोषणा की है. बड़ी फिल्मों की शूटिंग शुरू होने के पहले रिलीज डेट भी तय हो जाती है. फिल्म का ऐलान करते हुए राकेश रोशन ने क्रिसमस पर फिल्म रिलीज का ऐलान भी किया था. अब राकेश रोशन ने अपनी फिल्म की रिलीज डेट टाल ली है.

Advertisement

कुछ दिन पहले राकेश रोशन ने की घोषणा बेटे रितिक रोशन के साथ की और ये भी कहा कि 2018 क्रिसमस पर वो अपनी फिल्म रिलीज करेंगे, लेकिन जब उन्हें पता चला कि शाहरुख खान निर्देशक आनंद राय अपनी फिल्म का ऐलान पहले ही कर चुके हैं तो राकेश रोशन ने सामने से हटा ली है.

'हम फिल्में बनाते हैं, जबरन झगड़ों को तूल देना हमारा काम नहीं.' राकेश रोशन ने ये भी कहा शाहरुख ने डेट पहले लॉक की इसलिए उनका हक है और दो बड़ी फिल्में जब रिलीज होती हैं तो दोनो के बिजनेस पर फर्क पड़ता है.

हालांकि ने इस बात से इंकार किया कि वो रितिक की फिल्म 'क़ाबिल' की डेट भी आगे बढ़ाएंगे जो शाहरुख की फिल्म 'रईस' के सामने 26 जनवरी को रिलीज होगी. इस पर राकेश का कहना है, 'काबिल की डेट उन्होंने पहले लॉक की थी इसलिये वो पीछे नहीं हटेंगे.

Advertisement

बतौर अभिनेता-निर्देशक 'किंग अंकल', 'करण अर्जुन' और 'कोयला' जैसी फिल्में साथ बना चुके हैं और रोशन की बतौर निर्माता फिल्म 'क्रेजी 4' में शाहरुख एक अइटम नंबर भी कर चुके हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »