नेहा धूपिया की शादी को हुआ 1 महीना, पति के साथ शेयर की रोमांटिक तस्वीर

हाल ही में नेहा ने शादी का एक महीना पूरा होने पर अंगद के साथ की एक फोटो साझा की है.

Advertisement
नेहा और अंगद नेहा और अंगद

हंसा कोरंगा

  • नई दिल्ली,
  • 10 जून 2018,
  • अपडेटेड 5:35 PM IST

नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने पिछले महीने शादी कर सभी को चौंका दिया था. जहां एक तरफ सोनम कपूर की उनके बिजनेसमैन बॉयफ्रैंड आनंद आहूजा से शादी की चर्चा सुर्खियों में थी वहीं दूसरी ओर 10 मई को दिल्ली में नेहा ने भी अंगद के साथ शादी रचा ली. हाल ही में नेहा ने शादी का एक महीना पूरा होने पर अंगद के साथ की एक फोटो शेयर की है.

Advertisement

नेहा ने ये फोटो अपनी इंस्टाग्राम अकाउंट पर डाली है. फोटो में नेहा और अंगद मुस्कराते हुए पोज देते नजर आ रहे हैं. नेहा ने फोटो में अंगद को टैग करते हुए लिखा 'एक महीना पूरे, हमेशा साथ रहने के सफर की ओर, बहुत सारा प्यार.'

कुछ दिन पहले नेहा और अंगद ने एक इंटरव्यू के दौरान शादी की रिसेप्शन पार्टी देने की घोषणा की जिसमें वो फिल्म और खेल जगत की हस्तियों के साथ अपने करीबी रिश्तेदारों को शामिल करेंगे. ये पार्टी जुलाई में रखी जाएगी.

दरअसल, ये कपल अपनी पार्टी में बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन और सलमान खान को शामिल करना चाहते हैं. दोनों कलाकारों की व्यस्तता को देखते हुए पार्टी की डेट जुलाई में रखी जाएगी. फिलहाल कपल पार्टी की प्लानिंग में बिजी हैं.

इसके अलावा कपल ने कुछ दिनों पहले अपने करीबी दोस्तों के लिए डिनर पार्टी रखी थी. पार्टी में युवराज सिंह, करण जौहर के अलावा दिया मिर्जा भी अपने हसबैंड साहिल के साथ पहुंची थी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement