नरगिस ने डायरेक्टर को किया Kiss, क्या उदय चोपड़ा से हुआ ब्रेकअप?

नगरिस फाखरी ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो अपने अमेरिकन डायरेक्टर फ्रेंड को लिप किस करती हुई नजर आ रही हैं.

Advertisement
उदय चोपड़ा और नरगिस फाखरी उदय चोपड़ा और नरगिस फाखरी

हंसा कोरंगा

  • नई दिल्ली,
  • 17 अप्रैल 2018,
  • अपडेटेड 11:52 AM IST

एक्ट्रेस नगरिस फाखरी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें वो अपने अमेरिकन डायरेक्टर दोस्त मट आलोंजो को लिप किस करती हुई नजर आ रही हैं.

नरगिस फाखरी अपने फ्रेंड मट आलोंजो के बर्थडे सेलिब्रेशन में पहुंची थीं. जहां वे अपने दोस्त को लिप किस करती दिखीं. ऐसे में नरगिस के उदय चोपड़ा के साथ रिलेशनशिप स्टेट्स पर सवाल खड़े हो गए हैं. कयास ये भी लगाए जा रहे हैं कि दोनों का ब्रेकअप हो चुका है. एक्ट्रेस लंबे समय से उदय के साथ नहीं दिखाई दी हैं. 

Advertisement

नरगिस पहले भी डायरेक्टर फ्रेंड आलोंजो के तस्वीरें शेयर करती रही हैं. इंस्टाग्राम पर दोनों की कई तस्वीरें साथ में देखी जा सकती हैं.

नरगिस फाखरी इन दिनों बॉलीवुड से दूरी बनाए हुए हैं. पिछली बार वे नवंबर 2017 में चर्चा में आई थीं. जब उनके यशराज बंगले में शिफ्ट होने की खबरें थीं. दोनों के लिव-इन में रहने की बात सामने आई थी. ऐसी भी चर्चा हुई कि यशराज बंगले में सभी नरगिस को भाभी कहकर बुलाते थे.

उस दौरान उदय चोपड़ा और नरगिस के शादी करने की भी चर्चा थी. साल 2014 में दोनों के बीच अनबन होने की खबरों ने भी खूब सुर्खि‍यां बंटोरी थीं. कहा गया था कि उदय से ब्रेकअप के बाद नरगिस वापस न्यूयॉर्क चली गईं थीं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement