उदय चोपड़ा के साथ लिव इन रिलेशन में नहीं हैं नरगिस, इस वजह की मुलाकात

बॉलीवुड के गॉसिप गलियारों से सबसे बड़ा अपडेट नरगिस फाखरी और उदय चोपड़ा के बारे में है. चर्चा है कि नरगिस फाखरी अपने कथि‍त बॉयफ्रेंड उदय चोपड़ा के घर में शि‍फ्ट हो गई हैं.

Advertisement
नरग‍िस फाखरी और उदय चोपड़ा नरग‍िस फाखरी और उदय चोपड़ा

वन्‍दना यादव

  • नई दिल्ली,
  • 30 नवंबर 2017,
  • अपडेटेड 11:09 PM IST

बॉलीवुड के गॉसिप गलियारों से सबसे बड़ा अपडेट नरगिस फाखरी और उदय चोपड़ा के बारे में है. चर्चा है कि नरगिस फाखरी अपने कथि‍त बॉयफ्रेंड उदय चोपड़ा के घर में शि‍फ्ट हो गई हैं. बुधवार को आई खबरों के मुताबिक नरगिस मुंबई में उदय से मिलने पहुंची थीं. लेकिन गरुवार को उनके प्रवक्ता ने एक बयान में इस बाद को खारिज कर दिया है.

Advertisement

बुधवार को आई खबरों के मुताबिक नरगिस मुंबई में यश चोपड़ा के बंगले में उदय चापेड़ा और उनकी मां पामेला के साथ रह रही हैं. जिसके बाद से नरगिस और उदय की शादी के कयास लगाए जा रहे थे. बता दें कि नरगिस और उदय के रिलेशनशि‍प की खबरें तब चर्चाओं में आईं थी जब दोनों को बीच पर एक साथ देखा गया था.

इस खबर के आने के बाद ही नरगिस के सोर्स ने मुंबई मिरर से बात करते हुए कहा कि नरगिस जब भी मुंबई में होती हैं वो उदय और उनकी फैमिली से मिलने जाती हैं. लेकिन इस बात में कोई सच्चाई नहीं है कि वो उदय के साथ शिफ्ट हो गई हैं. आगे स्पोक्सपर्सन ने कहा कि नरगिस इस समय न्यूयार्क में हैं और वो अपने किसी म्यूजिक प्रोजेक्ट में बिजी हैं.

Advertisement

बता दें करीब दो साल तक एक दूसरे को डेट करने वाले उदय चोपड़ा और नरगिस फाखरी के बारे में साल 2014 में अनबन होने की खबरों ने खूब सुर्खि‍यां बंटोरी थीं. इसके बाद ये भी खबरें आईं कि उदय से ब्रेकअप के बाद नरगिस वापिस न्यूयॉर्क चली गईं थीं. फिर ये कपल न्यूयॉर्क में एक साथ नजर आया, जिसके चलते खबरे आईं कि दोनों ने शादी रचा ली है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »