नच बलिए: जानिए कौन करेगा इस सीजन को जज, ग्रांड प्रीमियर में पहुंचे सलमान खान

शो के जजेज को लेकर काफी समय से चर्चा चल रही थी. ग्रांड प्रीमियर में इस बात का खुलासा हो गया कि इस सीजन में कौन से जज शो का हिस्सा होंगे.

Advertisement
रवीना टंडन रवीना टंडन

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 20 जुलाई 2019,
  • अपडेटेड 11:55 PM IST

नच बलिए सीजन 9 की शुरुआत हो चुकी है. इस सीजन भी पूरे जोश के साथ पार्टिसिपेंट कॉम्पिटीशन के लिए उतर रहे हैं. शो का ग्रांड प्रीमियर चल रहा है. शुक्रवार को 5 जोड़ियों को इंट्रोड्यूज किया गया. बाकी बची जोड़ियों का परिचय शनिवार को हो रहा है. शो में स्पेशल गेस्ट के तौर पर सलमान खान हैं. बता दें कि सलमान खान शो के प्रोड्यूसर भी हैं.

Advertisement

शो के जजेज को लेकर काफी समय से चर्चा चल रही थी. ग्रांड प्रीमियर में इस बात का खुलासा हो गया कि इस सीजन में कौन से जज शो का हिस्सा होंगे. शो में रवीना टंडन और अहमद खान जज के तौर पर नजर आएंगे. प्रीमियर की बात करें तो टीवी एक्ट्रेस की शानदार परफॉर्मेंस देखने को मिल रही हैं. मौनी राय, पति विवेद दहिया के साथ दिव्यांका त्रिपाठी दहिया, मधुरिमा तूली के साथ विशाल आदित्य सिंह, ये रिश्ते हैं प्यार के फेम, शाहीर शेख के साथ रिया शर्मा और नागिन फेम अनीता हंसनंदानी पति रोहित रेड्डी नज़र आए. सभी ने एक के बाद एक धमाकेदार परफॉर्मेंस दीं.

ये डांसिंग रिएलिटी शो लोगों के बीच काफी पॉपुलर है. इस शो के माध्यम से दर्शक अपने फेवरेट स्टार जोड़े को परफॉर्म करते हुए देखते हैं. नच बलिए सीजन 8 में दिव्यांका त्रिपाठी विनर रही थीं. वे मशहूर टीवी सीरियल ये हैं मोहब्बतें में लीड रोल प्ले कर चुकी हैं. ये देखने वाली बात होगी की इस साल शो में किस तरह का कॉम्पिटीशन देखने को मिलेगा और कौन सी जोड़ी दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब हो पाती है.

Advertisement

बता दें कि रवीना टंडन पिछले कुछ समय से कई सारे रिएलिटी शो में जज की भूमिका अदा कर चुकी हैं. वे कॉमेडी का महामुकाबला और सबसे बड़ा कलाकार जैसे शो में जज का रोल प्ले कर चुकी हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »