100 महिला पुलिस अफसर के साथ होगी नाम शबाना की पहली स्क्रीनिंग

नाम शबाना' की पहली स्क्रीनिंग 'बेबी' फिल्म की पूरी टीम 100 महिला अफसरों के साथ देखेगी.

Advertisement
अक्षय कुमार और तापसी पन्नू अक्षय कुमार और तापसी पन्नू

आर जे आलोक

  • नई दिल्ली,
  • 26 मार्च 2017,
  • अपडेटेड 5:51 PM IST

नीरज पांडेय की टीम 'बेबी' उनकी अगली आनेवाली फिल्म 'नाम शबाना' की पहली स्क्रीनिंग देखने के लिए पूरी तरह से तैयार है. यह स्क्रीनिंग उनके लिए बहुत खास है क्योंकि वो यह स्क्रीनिंग दिल्ली के 100 महिला पुलिस अफसर, दिल्ली पुलिस आयुक्त और संयुक्त पुलिस आयुक्त के साथ देखेंगे.


भारत की पहली स्पिन ऑफ फिल्म नाम शबाना में तापसी पन्नू का किरदार उसकी पिछली फिल्म बेबी पर आधारित है. बेबी फिल्म में दिखाए किरदार अक्षय कुमार, अनुपम खेर और डेन्नी देंजोप्पा 'नाम शबाना' में पावरफुल कैमियो के रूप में दिखाई देंगे.

Advertisement


फिल्म में तापसी यानी शबाना खान की कड़ी मेहनत और संघर्ष करके एक अंडर कवर एजेंसी का हिस्सा बनने की कहानी दिखाई गई है.


नाम शबाना प्रोमो और गानों की वजह से पहले ही काफी सुर्खिया बटोर रही है और सब तापसी का एक्शन पैक रोल देखने को बेताब हैं.

फिल्म को शिवम नायर ने डायरेक्ट किया है और यह फिल्म 31 मार्च को रिलीज होगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement