शंकर महादेवन की आवाज में 'मिर्ज़िया' का तीसरा गाना 'आवे रे हिचकी' हुआ रिलीज

अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर के डेब्यू फिल्म 'मिर्ज़िया' का तीसरा गाना रिलीज हो गया है. शंकर महादेवन की आवाज में यह गाना आपको बार-बार सुनने का मन करेगा...

Advertisement
गाने में हर्षवर्धन कपूर और सैयामी खेर गाने में हर्षवर्धन कपूर और सैयामी खेर

स्वाति पांडे

  • नई दिल्ली,
  • 20 सितंबर 2016,
  • अपडेटेड 9:16 AM IST

राकेश ओम प्रकाश मेहरा की आने वाली फिल्म 'मिर्ज़िया' का तीसरा गाना आज रिलीज हो गया है. हर्षवर्धन कपूर और सैयामी खेर पर फिल्माया गया यह गाना देखने में तो फन नम्बर है, जिसमें हर्षवर्धन, सैयामी को घुड़सवारी सीखा रहे हैं लेकिन गाने के बोल 'आवे रे हिचकी' प्यार करने वालों की जुदाई का दर्द बयां कर रहे हैं कि कैसे प्रेमी के जुदा होने पर रातों की नींद उड़ गई है.

Advertisement

इस फॉक नम्बर को शंकर महादेवन और मामे खान ने गाया है. इस गाने में राजस्थानी लोक गीत की धुन सुनने को मिलेगी. इसके पहले फिल्म का टाइटल ट्रैक और 'चकोरा' गाना भी रिलीज हो चुका है. यह फिल्म मिर्जा साहिबान की प्रेम गाथा से प्रेरित है.

इस गाने की को ट्विटर पर ने शेयर भी किया है.

 

गाने पर पापा का रिएक्शन कुछ यूं आयाः

 

फिल्म में म्यूजिक एहसान-लॉय ने दिया है और यह 7 अक्टूबर को रिलीज होगी.

देखें 'आवे रे हिचकी' का वीडियोः

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »