मनीषा कोइराला जल्द बनेंगी मां

मनीषा कोइराला के घर जल्द ही गूजेंगी किलकारियां, सुष्मिता की राह पर हैं मनीषा, बच्ची को लेंगी गोद...

Advertisement
 मनीषा कोइराला मनीषा कोइराला

दीपिका शर्मा

  • मुंबई,
  • 21 फरवरी 2017,
  • अपडेटेड 10:15 AM IST

कैंसर की जंग जीतने के बाद मनीषा कोइराला एक नई जिंदगी शुरू करने के लिए तैयार है. 90 की दशक की ये हीरोइन इन दिनों एक बेबी गर्ल अडॉप्ट करने की जोर-शोर से प्लानिंग कर रही है.

एक अखबार की खबर के मुताबिक मनीषा बेबी गर्ल अडॉप्ट करना चाहती है. इस पर मनीषा ने कहा कि आने वाले दिसंबर में मेरी लाइफ में सब ठीक हो जाएगा. काफी समय से में डिस्टर्ब चल रही थी, लेकिन अब वो वक्त आ गया जब सब ठीक होने जा रहा है.

Advertisement


बच्चे के गोद लेने पर मनीषा ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि मैं एक बेबी गर्ल को गोद लेने की प्लानिंग कर रही हूं. मुझे काफी मिल रही है, मैं चाहती हूं कि मेरी लाइफ उस बच्चे के इर्द-गिर्द घूमती रहे. मनीषा ने कहा कि मैं अब और इंतजार नहीं कर सकती, मैं लाइफ के सबसे बेहतरीन फेस के लिए सुपर एक्साइडिट हूं.


मनीषा ने कहा कि वह अपनी बेटी की उनके अनुभव के साथ एक अच्छी परवरिश देना चाहती है. फिलहाल मनीषा संजयदत्त की बायोपिक फिल्म में संजयदत्त की मां नरगिस के रोल से बॉलीवुड में शानदार वापसी पर फोकस कर रही है.


बता दें मनीषा 2012 में नेपाल के बिजनेसमेन से तलाक हो गया था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »