मलाइका और अरबाज के अलग होने की खबरें इस साल की शुरुआत में आने लगी थी. अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा मंगलवार को बांद्रा फैमिली कोर्ट में काउंसलिंग के पहुंचे थे. लेकिन यहां उनकी सुलह नहीं हो पाई.
खबरों के मुताबिक, जब दोनों कोर्ट से बाहर निकले तो अरबाज ने को अपनी कार में बैठने का ऑफर दिया. जिसे मलाइका ने ठुकरा दिया. इसके बाद दोनों अपनी-अपनी कार में बैठकर चले गए. इस दौरान दोनों ने मीडिया से बात करने से भी इनकार कर दिया.
पिछले दिनों ऐसी खबरें आ रही थी कि पिछले हफ्ते बांद्रा स्थित फैमिली कोर्ट में अपने वकीलों के साथ तलाक की अर्जी दायर करने
पहुंचे थे. पहले भी तलाक की खबरें आने के बाद भी कई बार अरबाज और मलाइका को एक साथ डिनर साथ करते हुए देखा गया था. पिछले दिनों बेटे की बर्थडे
पार्टी पर भी अरबाज और मलाइका पूरे खान परिवार के साथ नजर आए थे.
के बीच तलाक के बारे में एक और सच सामने आया है. इस कपल की 18 साल की शादी टूटने की वजह अरबाज
खान का असफल करियर बताया जा रहा है.
कुछ हफ्ते पहले ही Mumbai Mirror की रिपोर्ट में बताया गया था कि ने जल्द ही अरबाज से तलाक लेने का मन बना लिया है और इस रिपोर्ट में इस बात का खुलासा भी किया गया था कि मलाइका अकेली ही अपने बेटे अरहान का पालन पोषण कर रही हैं. यहां तक कि उसकी पढ़ाई का खर्च भी खुद मलाइका अकेली ही उठा रही हैं.
दीपिका शर्मा