महाभारत की कुंती, गंगा संग एक फ्रेम में नजर आए बीआर चोपड़ा, देखें तस्वीर

इस समय सोशल मीडिया पर महाभारत की महिला प्रधान कलाकारों संग बी आर चोपड़ा की एक पुरानी फोटो खूब वायरल हो रही है. बी आर चोपड़ा महाभारत की गंगा, सत्यवती, कुंती जैसे कलाकारों संग खड़े नजर आ रहे हैं.

Advertisement
बी आर चोपड़ा बी आर चोपड़ा

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 22 अप्रैल 2020,
  • अपडेटेड 6:30 PM IST

महाभारत जैसा जबरदस्त सीरियल दर्शकों को देने वाले बी आर चोपड़ा की आज जन्म जयंती है. बी आर चोपड़ा ने बतौर निर्देशक कई यादगार फिल्में बनाईं. लेकिन उन्हें असल पहचान मिली बतौर महाभारत सीरियल के निर्देशन के रूप में क्योंकि ये एक ऐसा सीरियल था जिसके हर किरदार ने दर्शकों के दिल में अलग जगह बनाई. महाभारत में कई महिलाओं का अहम योगदार रहा था. ये वो महिलाएं हैं जिनके बिना इस कथा का पूरा होना संभव ही नहीं था. इस बात का अहसास बी आर चोपड़ा को भी था. इसलिए उन्होंने अपने इस सीरियल के लिए उन महिलाओं को चुना जिन्होंने ना सिर्फ उन किरदारों को छोटे पर्दे पर जीवित किया बल्कि हमेशा के लिए अमर कर दिया.

Advertisement

बी आर चोपड़ा की पुरानी फोटो वायरल

महाभारत में देबश्री रॉय ने सत्यवती, नजनीन ने कुंति, किरण जुनेजा ने गंगा, मंजू व्यास ने यशोदा का किरदार निभाया था. इन सभी अभिनेत्रियों के काम ने महाभारत को ना सिर्फ विश्वसनीय बनाय था बल्कि सीरियल को भी सुपरहिट बनाने में बड़ा योगदान दिया था. इस समय सोशल मीडिया पर महाभारत की इन कलाकारों संग बी आर चोपड़ा की एक पुरानी फोटो खूब वायरल हो रही है. फोटो में बी आर चोपड़ा महाभारत सीरियल की महिला प्रधान कलाकारों संग खड़े नजर आ रहे हैं.

बी आर चोपड़ा ने महाभारत के अलावा नया दौर, कानून, गुमराह, धूल का फूल जैसी सुपरहिट फिल्में भी बनाईं. उनकी फिल्म कानून तो हर मायनों में नायाब थी क्योंकि इस फिल्म में कोई गाना ही नहीं था. बी आर चोपड़ा ने अपने करियर में ऐसे कई रिस्क लिए थे, जिसके चलते उनका काम हमेशा औरों से जुदा रहा और उन्होंने महाभारत जैसा सीरियल बनाया.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »