केरल: बाढ़ राहत के लिए डोनेशन चैलेंज, इस एक्टर ने दिए 10 लाख रुपये

फिल्म रंग दे बसंती के एक्टर ने केरल की मदद के लिए दिए 10 लाख, शुरू किया KeralaDonationChallenge. एक्टर सिद्धार्थ ने इस राज्य की मदद के लिए 10 लाख रुपये का दान देकर इसकी तस्वीर भी पोस्ट की है. इस मुहीम में ज्यादा से ज्यादा लोग मदद के लिए आए आ सकें इसलिए एक्टर नेदिए जाने वाले डोनेशन के प्रूफ की फोटो शेयर करने की भी अपील की.

Advertisement
केरल बाढ़ की तस्वीर और एक्टर सिद्धार्थ केरल बाढ़ की तस्वीर और एक्टर सिद्धार्थ

पूजा बजाज

  • ,
  • 20 अगस्त 2018,
  • अपडेटेड 12:19 PM IST

इंटरनेट जेनरेशन के युग में #kikichallenge को अपनाने वाले तबके को समाज की भलाई के लिए कैसे मोड़ा जा सकता है ये 'रंग दे बसंती' के एक्टर सिद्धार्थ ने बखूबी समझाया है. इस एक्टर ने बाढ़ में डूबे केरल की मदद के लिए नेटिजन्स को सुध दिलाने के लिए एक चैलेंज दिया है. इस एक्टर ने लोगों से #KeralaDonationChallenge को अपनाने की अपील की है.

Advertisement

यही नहीं एक्टर ने #KeralaDonationChallenge को पूरा करने वालों से केरल को दी गए दान या किसी भी तरह की मदद की तस्वीर भी पोस्ट करने की गुजारिश की है. ताकि बाकी लोग भी इससे प्रेरित हो सकें. सिद्धार्थ ने खुद ट्विटर पर को दिए गए 10 लाख रुपये के दान की रसीद की तस्वीर शेयर की है.

सिद्धार्थ ने ट्वीट किया, 'मैं आप‍को चैलेंज देता हूं, आपसे भीख मांगता हूं, मैंने #KeralaDonationChallenge चैलेंज को पूरा किया, ये बहुत शानदार था, क्या आप भी ये करेंगे? Please?#KeralaFloods #SaveKerala @CMOKerala'

में डूबे केरल की मदद के लिए आम से लेकर खास हस्तियां जो हर संभव मदद हो सके वो करती नजर आ रही हैं. सिद्धार्थ से पहले अक्षय कुमार, शाहरुख खान जैसे कई एक्टर्स केरल की मदद के लिए दान देकर लोगों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं. बता दें बॉलीवुड एक्टर और निर्माता प्रियदर्शन ने बाढ़ प्रभावित केरल की मदद के लिए मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में दान किया है.

Advertisement
ने केरल की मदद के लिए दि‍ए 21 लाख रुपये

डीएनए की र‍िपोर्ट के मुताब‍िक किंग खान के मीर फाउंडेशन ने 21 लाख रुपये राहतकोष में द‍िए हैं. मीर फाउंडेशन वेल्फेयर का नाम शाहरुख खान के प‍िता के नाम पर रखा गया है. यह संस्था कैंसर के मरीजों और एस‍िड व‍िक्ट‍िम की मदद करती है.

ये भी बता दें कि केरल में बारिश और बाढ़ के कारण रविवार तक मृतकों की संख्या बढ़कर 370 पहुंच गई है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement