लॉकडाउन के बाद शुरू हो रही कपिल शर्मा शो की शूटिंग, पहुंचेगा ये 'रियल हीरो'

प्रशंसक काफी समय से शो की शूटिंग शुरू होने का इंतजार कर रहे थे और अब वो मौका आखिरकार आ ही गया. जी हां, कपिल शर्मा शो की शूटिंग जल्द ही शुरू होने जा रही है.

Advertisement
कपिल शर्मा कपिल शर्मा

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 06 जुलाई 2020,
  • अपडेटेड 5:33 PM IST

3 महीने से रुकी फिल्मों की और शोज की शूटिंग अब शुरू हो रही है. इसमें कपिल शर्मा का शो भी शामिल है. प्रशंसक काफी समय से शो की शूटिंग शुरू होने का इंतजार कर रहे थे और अब वो मौका आखिरकार आ ही गया.

जी हां, कपिल शर्मा शो की शूटिंग जल्द ही शुरू होने जा रही है और शो के शुरुआती मेहमानों में आएंगे लॉकडाउन में आवाम के रियल हीरो बनकर सामने आए एक्टर सोनू सूद. करीबी सूत्रों से इस बात की जानकारी मिली है. सूत्रों के मुताबिक शो की शूटिंग मिड जुलाई से शुरू कर दी जाएगी. नए एपिसोड्स की स्क्रिप्ट लॉक कर दी गई हैं. इसके अलावा टीम की कास्ट समेत कपिल शर्मा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए रिहर्सल कर रहे हैं. अर्चना पूरण सिंह भी शो का हिस्सा रहेंगी.

Advertisement

सोनू के अलावा पहुंचेंगे और भी सुपरस्टार्स

कोरोना वायरस के मद्देनजर कई सारे सेफ्टी मेजर्स का इस्तेमाल किया जा रहा है. मेहमान के तौर पर सोनू सूद समेत कई सारे बड़े सुपरस्टार्स के शामिल होने की खबरे हैं. मगर शो में हमेशा की तरह इसे और एंटरटेनिंग बनाने के लिए लाइव ऑडिएंस नहीं होगी. कोरोना वायरस के प्रकोप को देखकर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जा रहा है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »