कंगना की बहन ने रणवीर सिंह पर साधा निशाना, ट्वीट कर स्ट्रगल को बताया झूठ

रंगोली चंदेल ने इस बार नेपोटिस्म के नाम पर रणवीर सिंह पर निशाना साधा है. रंगोली ने रणवीर सिंह की अमीरी के बारे में बात करते हुए लगातार कई ट्वीट किए हैं.

Advertisement
कंगना रनौत-रंगोली चंदेल कंगना रनौत-रंगोली चंदेल

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 03 जनवरी 2020,
  • अपडेटेड 9:18 PM IST

कंगना रनौत को मीडिया के सामने अपनी बेबाक राय रखने के लिए जानी जाती हैं तो वहीं उनकी बहन रंगोली चंदेल भी कुछ कम नहीं हैं. रंगोली, कंगना की मैनेजर हैं और कभी भी अपनी बहन का साथ देने में पीछे नहीं रहतीं. लेकिन इसी के साथ रंगोली कभी भी किसी दूसरे बॉलीवुड सेलिब्रिटी को लताड़ने में भी पीछे नहीं रहती हैं.

Advertisement

यूजर ने शेयर की फोटो

रंगोली चंदेल ने इस बार नेपोटिस्म के नाम पर रणवीर सिंह पर निशाना साधा है. रंगोली ने रणवीर सिंह की अमीरी के बारे में बात करते हुए लगातार कई ट्वीट किए हैं. रणवीर ने अक्सर अपने बचपन में साधारण जीवन जीने की बात को बताया है. ऐसे में एक ट्विटर यूजर ने रणवीर की सोनम कपूर और रणबीर कपूर संग एक बर्थडे पार्टी की फोटो शेयर की.

रंगोली ने लताड़ा

इस फोटो को शेयर करते हुए यूजर ने लिखा कि रणवीर सिंह झूठे हैं और वे बचपन से रणबीर और सोनम के परिवार को जानते हैं. इस फोटो के जवाब में कंगना की बहन रंगोली चंदेल भी शुरू हो गईं. रंगोली ने ट्वीट किया, 'जिन लोगों के मां-बाप अमीर होते हैं, जिसके पास मौके और जान पहचान होती है, वो बाहर से आए हुए नहीं होते. जो लोग गांव से आते हैं, ढंग से अंग्रेजी नहीं बोल सकते और छोटे स्कूलों में पढ़ें हैं, जिनके पास फैंसी कपड़ें खरीदने के लिए पैसे नहीं हैं और जिनके साथ बुरा व्यवहार होता है (वो बाहर के होते हैं.).'

Advertisement

रंगोली ने आगे लिखा, 'क्योंकि ये तीन लोग जो बड़े टैलेंटेड हैं उन्हें अटेंशन और हमारी दयालुता की जरूरत है. चलो हम वंचितों को शक्ति दें.'

रणवीर सिंह ने दिया था बयान

बता दें कि रणवीर सिंह ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था, 'हमारे पास ज्यादा पैसे नहीं हुआ करते थे तो मेरे मां-बाप पैसे बचाते थे ताकि हम गर्मियों में विदेश में छुट्टी पर जा सकें. मुझे याद है मैं इंडोनेशिया, सिंगापुर और इटली गया था, लेकिन हम सबसे ज्यादा यूएस गए हैं - मेरे बहुत सारे रिश्तेदार वहां रहते हैं. और दिसंबर में हम हमेशा मेरे ग्रैंड पेरेंट्स के पास गोवा जाते थे.'

रंगोली चंदेल की बात करें तो वे नेपोटिस्म के नाम पर आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, करण जौहर, दीपिका पादुकोण, वरुण धवन संग अन्य को ट्विटर पर लताड़ चुकी हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »