बॉक्स ऑफिस पर कबीर सिंह की दहाड़, 2 हफ्तों में कमा सकती है 200 करोड़

शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह का जादू बॉक्स ऑफिस पर बरकरार है. कबीर सिंह ने 7वें दिन यानी गुरुवार को 13.61 करोड़ का कलेक्शन किया है. फिल्म की कुल कमाई 134.42 करोड़ हो गई है.

Advertisement
कबीर सिंह  का पोस्टर कबीर सिंह का पोस्टर

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 28 जून 2019,
  • अपडेटेड 12:57 PM IST

शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह का जादू बॉक्स ऑफिस पर बरकरार है. फर्स्ट वीक में मूवी ने मल्टिप्लेक्स, सिंगल स्क्रीन्स, मेट्री सिटीज और मास बेल्ट हर सर्किट में जमकर कमाई की. ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक कबीर सिंह ने 7वें दिन यानी गुरुवार को 13.61 करोड़ का कलेक्शन किया है. जिसके बाद भारतीय बाजार में फिल्म की कुल कमाई 134.42 करोड़ हो गई है.

Advertisement

तरण आदर्श ने ट्वीट कर लिखा- कबीर सिंह मजबूती से बनी हुई है. वीकडेज में भी फिल्म का ट्रेंड करना आंखें खोलने वाला है. शाहिद की ये फिल्म आसानी से दूसरे हफ्ते में 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी. शुक्रवार को मूवी ने 20.21 करोड़, शनिवार को 22.71 करोड़, रविवार को 27.91 करोड़, सोमवार को 17.54 करोड़, मंगलवार को 16.53 करोड़, बुधवार को 15.91 करोड़, गुरुवार को 13.61 करोड़ कमाए हैं.

कबीर सिंह ने 2019 में रिलीज हुई बड़ी फिल्मों के मुकाबले पहले हफ्ते में ज्यादा कमाई की है. नॉन हॉलिडे रिलीज, एक्सटेंडेड वीकेंड ना मिलने के बावजूद कबीर सिंह की कमाई उल्लेखनीय है. सलमान खान की भारत ने 9 दिनों में 180.05, केसरी ने 8 दिन में 105.86, गली बॉय ने 8 दिन में 100.30 करोड़ और टोटल धमाल ने 7 दिन में 94.55 करोड़ कमाए थे. वहीं कबीर सिंह 7 दिन में 134.45 करोड़ कमाने में कामयाब हुई है. इन सभी फिल्मों में भारत को छोड़ दें तो कबीर सिंह ने बाकी  3 फिल्मों के 1 हफ्ते के कलेक्शन को चुनौती दी है.

Advertisement

कबीर सिंह को मिल रहे जबरदस्त रिस्पॉन्स ने इंडस्ट्री को भी हैरान कर दिया है. बॉक्स ऑफिस पर कबीर सिंह जैसा क्रेज तो सलमान की भारत का भी नहीं दिखा था. दूसरी तरफ इस शुक्रवार सिनेमाघरों में आयुष्मान खुराना की आर्टिकल 15 रिलीज हुई है. दोनों की फिल्मों का कंटेंट अलग है. यंगस्टर्स की पसंद कबीर सिंह बनी हुई है. कहना गलत नहीं होगा कि कबीर सिंह की कमाई को आर्टिकल 15 खास प्रभावित नहीं कर पाएगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »