पाकिस्तान में 'काबिल' रिलीज, राकेश रोशन ने कहा- हमें भी आगे बढ़ना चाहिए

गुरुवार को 'काबिल' पाकिस्तान में रिलीज हो गई. उरी अटैक के बाद से ही भारत और पाकिस्तान ने एक-दूसरे की फिल्मों पर बैन लगा दिया था. 'काबिल' के पाकिस्तान में रिलीज होने पर राकेश रोशन ने कहा है कि अब हमें भी आगे बढ़ना चाहिए.

Advertisement
रितिक रोशन और राकेश रोशन रितिक रोशन और राकेश रोशन

IANS / स्वाति पांडे

  • मुंबई,
  • 02 फरवरी 2017,
  • अपडेटेड 10:04 PM IST

फिल्म निर्माता राकेश रोशन की 'काबिल' बुधवार रात पाकिस्तान में रिलीज की गई. राकेश का कहना है कि पाकिस्तान ने भारतीय फिल्मों के लिए अपने दरवाजे दोबारा खोल दिए हैं, इसलिए भारतीयों को भी इस दिशा में आगे बढ़ना चाहिए. रोशन के इस बयान को भारत में पाक कलाकारों को काम देने की पैरवी के तौर पर देखा जा रहा है.

Advertisement


पिछले साल 18 सितंबर को और उसके बाद की घटनाओं ने भारत और पाकिस्तान के बीच संबंधों में काफी तनाव पैदा कर दिया, जिससे दोनों तरफ की एंटरटेंमेंट इंडस्ट्री पर काफी असर पड़ा था. 'काबिल' के सीमा पार रिलीज होने से राकेश रोशन को कुछ उम्मीद जगती दिखी हैं.


राकेश ने आईएएनएस को बताया, 'मैं यह कहना चाहता हूं कि अगर पाकिस्तान ने अपने दरवाजे खोल दिए हैं तो हमें भी आगे बढ़ना चाहिए.' उन्होंने कहा, 'यह फिल्म पाकिस्तान के कराची में रिलीज की गई. इसका बुधवार रात 11 बजे का पहला शो हाउसफुल रहा. गुरुवार को फिल्म पूरे कराची, रावलपिंडी और हैदराबाद (सिंध) में दोपहर तीन, शाम छह और नौ बजे के शो पर रिलीज की गई है. शुक्रवार से पूरे पाकिस्तान में फिल्म का प्रदर्शन होगा.' उन्होंने बताया कि पाकिस्तान में 'काबिल' को बुधवार रात नौ बजे सेंसर प्रमाण पत्र मिला था.

Advertisement

फिल्म में रितिक रोशन और लीड रोल में थे और यह फिल्म भारत में 25 जनवरी को रिलीज हुई थी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »