बीबर का फीवर: मुंबई के पाटिल स्टेडियम के बाहर लगी फैंस की भीड़, देखें PHOTOS

आज मुंबई के डी.वाई पाटिल स्टेडियम में जस्ट‍िन बीबर पर्पज वर्ल्ड टूर में अपना जादू बिखेरने के लिए तैयार हैं.

Advertisement
सि‍ंगर जस्ट‍िन बीबर के फैंस सि‍ंगर जस्ट‍िन बीबर के फैंस

शिवांगी ठाकुर

  • मुंबई,
  • 10 मई 2017,
  • अपडेटेड 4:14 PM IST

आज डी.वाई पाटिल स्टेडियम में मुंबई में 23 साल के ग्रैमी विनर सिंगर जस्टिन बीबर पर्पज वर्ल्ड टूर में अपना जादू बिखेरने के लिए तैयार हैं. जस्ट‍िन क्रेज यहां सुबह से पहुंच रही फैंस की भीड़ को देखकर लगाया जा सकता है.

जस्टिन बीबर के शेड्यूल की अगर बात करें तो आज सुबह 11 बजे से प्रोग्राम शुरू हो गया है जो रात 10 बजे तक चलेगा. इसमें जस्टिन का शो 8 बजे होगा. लेकिन फैंस की भारी भीड़ अभी से डी.वाई पाटिल स्टेडियम के बाहर पहुंचने लगी है. फैंस शो के लिए काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं, कुछ के हाथ में होर्डिंग दिखे तो कुछ लोगों ने अपने शो के टिकट दिखाए.

Advertisement

वहीं दूसरी तरफ इस शो को देखने जाने के लिए पूरे इंडिया से लोग मुंबई पहुंच चुके हैं लेकिन यहां पर पहुंचे फैंस का पार्किंग की वजह से परेशान होना पड़ सकता है.


पार्किंग की सुविधा टिकट की कैटगरी के हिसाब से रखी गई है. इसमें 4000 वाली टिकट को GA1 की कटगैरी में रखा गया है जो सबसे सस्ती है और इसकी पार्किंग स्टेडियम से 4 किलोमीटर की दूरी पर रखी गई है. इसके अलावा 25000 की डायमंड, 15000 की प्लेटिनम, 10000 की गोल्ड और 7000 की सिल्वर टिकट वालों की पार्किंग स्टेडियम से 2 किलोमीटर की दूरी पर रखी गई है.

बीबर को लाइव देखने के लिए 45 हजार से ज्यादा लोगों के स्टेडियम में उमड़ने की उम्मीद है और मुंबई पुलिस ने स्टेडियम की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 25 अधिकारियों के साथ 500 कर्मियों को तैनात किया है.

Advertisement

ऐसे होगी जस्टिन की एंट्री
जस्टिन बीबर और 25 डांसर्स की उनकी टीम आठ बजे स्टेज पर आएगी और ये 90 मिनट तक परफॉर्म करेंगे. शो में वे पर्पज नाम की एल्बम के गानों पर परफॉर्म करेंगे. इसके अलावा वे बेबी और बॉयफ्रेंड जैसे हिट गानों को भी दर्शकों के सामने पेश करेंगे. लेकिन खास मौका उस समय होगा जब बीबर गिटार थामेंगे और स्टेज के बीचोंबीच वेलवेट के काउच पर बैठकर कोल्ड वाटर और लव योरसेल्फ परफॉर्म करेंगे. जस्टिन के साथ डांसरों के साथ ही बेहतरीन डीजे की टीम भी होगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement