इंडिया पहुंचे जस्टिन, आज मुंबई पर चढ़ेगा बीबर का फीवर

जस्टिन बीबर 10 मई को मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में शो के लिए भारत पहुंच गए हैं. जस्टिन अपने पर्पज वर्ल्ड टूर के तहत भारत में अपना शो करेंगे.

Advertisement
मुंबई पहुंचे पॉप स्टार जस्टिन बीबर मुंबई पहुंचे पॉप स्टार जस्टिन बीबर

दीपिका शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 10 मई 2017,
  • अपडेटेड 12:01 PM IST

23 साल के ग्रैमी विनर सिंगर जस्टिन बीबर डी.वाई पाटिल स्टेडियम में बुधवार को पर्पज वर्ल्ड टूर में अपना जादू बिखेरने के लिए तैयार हैं. जस्टिन मुंबई पहुंच गए हैं. बीबर को लाइव देखने के लिए 45 हजार से ज्यादा लोगों के स्टेडियम में उमड़ने की उम्मीद है और मुंबई पुलिस ने स्टेडियम की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 25 अधिकारियों के साथ 500 कर्मियों को तैनात किया है.

Advertisement

जस्टिन बीबर के शेड्यूल की अगर बात करें तो बुधवार सुबह 11 बजे से रात 10 बजे तक कार्यक्रम चलेगा. जिसमें जस्टिन के शो 8 बजे होगा.


'लव योरसेल्फ' सिंगर बीबर ने ट्विटर पर अपने उत्साह के बारे में बताते हुए कहा, ‘दुबई अविश्वसनीय है, अगला पड़ाव भारत है. आप तैयार हो?’

ऐसे होगी जस्टिन की एंट्री
जस्टिन बीबर और 25 डांसर्स की उनकी टीम आठ बजे स्टेज पर आएगी और ये 90 मिनट तक परफॉर्म करेंगे. शो में वे पर्पज नाम की एल्बम के गानों पर परफॉर्म करेंगे. इसके अलावा वे बेबी और बॉयफ्रेंड जैसे हिट गानों को भी दर्शकों के सामने पेश करेंगे. लेकिन खास मौका उस समय होगा जब बीबर गिटार थामेंगे और स्टेज के बीचोंबीच वेलवेट के काउच पर बैठकर कोल्ड वाटर और लव योरसेल्फ परफॉर्म करेंगे. जस्टिन के साथ डांसरों के साथ ही बेहतरीन डीजे की टीम भी होगी.

Advertisement

इसी बीच कॉन्सर्ट से पहले सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा तैयारियों का जायजा ले रहे हैं. वह खुद स्टेज तैयार होते चेक करने आए तो कल मुंबई एयरपोर्ट पर भी दिखे. बता दें कि सलमान खान ने अपने बॉडीगार्ड को पूरी तरह जस्ट‍िन बीबर की सुरक्षा के लिए ड्यूटी पर लगा दिया है.

जस्टिन के खाने का मेन्यू भी होगा रॉयल
जस्टिन ने खाने में सब्जियों की मांग की है जो रैंच सॉस, कटे हुए फल, ऑर्गेनिक केले और बिना बीज वाले अंगूरों से सीजन की हुई हों. इसके अलावा स्नैक्स में ऑर्गेनिक टर्की, लेटस, काले जैतून की मांग की है. बैकस्टेज उन्होंने व्हाइट स्लाइस्ड ब्रेड, आलू के चिप्स, मिंट और वाटरमेलन गम, विनेहप चिप्स, ऑर्गेनिट ड्राइड फ्रूट और मूंगफली के लिए कहा है.

सोने-चांदी की प्लेट्स में सर्व होगा होगा डिनर
पहले दिन उन्हें राजस्थान से आए शाही खानसामे महाराजाओं के पसंदीदा व्यंजन परोसेंगे. सोने और चांदी की प्लेंटे उनके लिए खासतौर से बनाई गई हैं जिस पर जस्टिन और उनकी टीम के नाम गुदे हुए हैं. वो भी हिंदी में.


भारतीय खाने के शौकीन जस्टिन को भारत के 29 राज्यों का प्रतिनिधित्व करने वाले व्यंजन परोसे जाएंगे. डिनर को खास बनाने के लिए बैकग्राउंड में सारंगीवादक पारंपरिक संगीत का छौंक लगाएंगे.

Advertisement

जस्टिन अपने 'पर्पज टूर' के तहत पिछले साल अमेरिका, कनाडा और जापान में अपने फैन्‍स को दीवाना बना चुके हैं. इस साल भारत के अलावा अपने इस पर्पज टूर में जस्टिन बीबर यूरोप के बाद ऑस्‍ट्रेलिया और न्‍यूजीलैंड जाएंगे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »