अक्षय का ये गाना सुन 'बावरा' हो जाएगा आपका मन

फिल्म 'जॉली एलएलबी 2' का नया गाना 'बावरा मन' रिलीज हो गया है. इस फिल्म के ट्रेलर ने भी रिलीज होते ही धमाल मचा दिया था.

Advertisement
फिल्म 'जॉली एलएलबी 2' में अक्षय और हुमा फिल्म 'जॉली एलएलबी 2' में अक्षय और हुमा

दीपिका शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 11 जनवरी 2017,
  • अपडेटेड 12:38 PM IST

अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 'जॉली एलएलबी 2' का गाना 'बावरा मन' रिलीज हो गया है. यह रोमांटिक गाना है. अक्षय और हुमा की कैमेस्ट्री बहुत अच्छी दिख रही है. इस गाने के लिरिक्स और इसकी पिक्चराइजेशन दोनों ही बेहद खूबसूरत हैं.

इससे पहले 'जॉली एलएलबी 2' का गाना 'गो पागल' रिलीज हुआ था, जो होली थीम पर तैयार किया गया है.

Advertisement

अक्षय कुमार ने इसे ट्विटर पर शेयर किया. अक्षय ने ट्वीट किया, से 'बावरा मन' सबसे पसंदीदा गाना है. गाने के बोल बहुत खूबसूरत हैं.'

इस गाने को गाया है जुबिन नौटियाल और नीति मोहन ने और लिरिक्स जुनैद वासी ने लिखें हैं. इस फिल्म में अक्षय और हुमा के अलावा अनु कपूर, मानव कौल और सौरभ शुक्ला भी हैं. सुभाष कपूर द्वारा निर्देशित 10 फरवरी को रिलीज होगी.

देखें गाना...

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »