फराह खान के इशारों पर नाचेंगे जैकी चैन!

बाॅलीवुड के बड़े-बड़े स्टार्स को अपने इशारों पर नचाने वाली फराह खान अब जैकी चैन को भी डांस कराती नजर आएंगी.

Advertisement
फराह खान और जैकी चैन फराह खान और जैकी चैन

दीपिका शर्मा

  • मुंबई,
  • 22 मार्च 2016,
  • अपडेटेड 12:35 PM IST

बॉलीवुड के एक से बढ़कर एक्टर्स को अपनी ताल पर डांस करा चुकी कोरियोग्राफर और निर्देशक फराह खान अब फेमस ग्लोबल एक्टर जैकी चैन को भी डांस करवाती हुई नजर आएंगी.

अंग्रेजी अखबार डीएनए के अनुसार अप्रैल के महीने में मशहूर एक्टर के एक आइटम सॉन्ग की शूटिंग के लिए राजस्थान आने वाले हैं जहां यह गाना फिल्माया जाएगा.

ऐसा पहली बार होगा जब किसी आइटम नंबर पर डांस करते हुए नजर आए. इस गाने का आइडिया जैकी चैन को बॉलीवुड स्टार सोनू सूद ने दिया था. राजस्थान के जोधपुर पैलेस में ग्रैंड सेट पर यह गाना शूट किया जाएगा और के साथ इस गाने पर सोनू सूद, दिशा पटनी और अमायरा दस्तूर थिरकती हुई नजर आएंगी.

Advertisement

अखबार के मुताबिक जोधपुर में इस गाने की शूटिंग के बाद फिर से बीजिंग (चीन की राजधानी) जाकर फिल्म की बाकी शूटिंग पूरी की जाएगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement