जब हैरी मेट सेजल का मिनी ट्रेलर रिलीज, शाहरुख बने CHEAP

शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा की आने वाली फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' का पहला मिनी ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है.

Advertisement
शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा

स्वाति पांडे

  • नई दिल्ली,
  • 18 जून 2017,
  • अपडेटेड 3:32 PM IST

शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा की आने वाली फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' का पहला मिनी ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है. ट्रेलर बहुत फनी है और अनुष्का का गुजराती एक्सेंट कमाल का है.

ट्रेलर में हैरी, सेजल को कहते नजर आ रहे हैं कि उनका केरेक्टर खराब है. वो लड़कियों को बुरी नजरों से देखते हैं.

देखें मिनी ट्रेलर:

फिल्म के मेकर्स ने चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल के दौरान फिल्म का मिनी ट्रेलर रिलीज करने का फैसला किया था. इसके पहले शाहरुख ने ट्वीट कर बताया था कि वो भारत-पाक मैच और ट्रेलर लॉन्च दोनों के लिए ही बहुत एक्साइटेड हैं.

Advertisement

फिल्म में शाहरुख एक पंजाबी गाइड बने हैं, जिनका नाम हरविंदर सिंह नेहरा है. फिल्म में शाहरुख को सब हैरी कहकर पुकारते हैं. फिल्म में अनुष्का बबली गुजराती लड़की सेजल के किरदार में हैं. जब सेजल यूरोप में ट्रिप पर रहती हैं तब उनकी मुलाकात हरविंदर से होती है. फिर दोनों कैसे प्यार में पड़ते हैं- यही फिल्म की कहानी है.

इसके पहले शाहरुख और अनुष्का 'रब ने बना दी जोड़ी' और 'जब तक है जान' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement