दिग्गज गायिका सुमन कल्याणपुर का निधन, 89 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

भारत की मशहूर गायिका सुमन कल्याणपुर का 89 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है. उन्होंने 'ना ना करते', 'आजकल तेरे मेरे प्यार के चर्चे' जैसे कई लोकप्रिय गानों को आवाज दी. उनकी एक करीबी दोस्त ने बताया कि उम्र संबंधी समस्याओं के कारण उनका निधन हुआ.

Advertisement
सुमन कल्याणपुर का निधन उम्र संबंधी कारणों से हुआ. (Photo- Instagram/SumanKalyanpur) सुमन कल्याणपुर का निधन उम्र संबंधी कारणों से हुआ. (Photo- Instagram/SumanKalyanpur)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 01 जून 2026,
  • अपडेटेड 3:10 AM IST

भारत की मशहूर और दिग्गज गायिका सुमन कल्याणपुर का रविवार शाम को निधन हो गया. उन्होंने 89 साल की उम्र में आखिरी सांस ली. उनके निधन की खबर से पूरे देश और संगीत जगत में शोक की लहर दौड़ गई है. बॉलीवुड से लेकर राजनीति जगत तक के दिग्गज उनके निधन पर शोक जता रहे हैं.

सुमन कल्याणपुर ने 'ना ना करते', 'आजकल तेरे मेरे प्यार के चर्चे' और 'तुमने पुकारा' जैसे कई सुपरहिट गानों को अपनी आवाज दी थी. उनकी एक करीबी दोस्त ने बताया कि बढ़ती उम्र से जुड़ी दिक्कतों के कारण रविवार शाम को उनके घर पर उनका निधन हो गया.

Advertisement

सुमन कल्याणपुरी का जन्म 28 जनवरी 1937 को अविभाजित भारत (अब बांग्लादेश) के भवानीपुर में हुआ था. अपने करियर में उन्होंने सुमन कल्याणपुर ने अपने करियर में 800 से ज्यादा फिल्मी गाने गाए.

कई भाषाओं में गाए गाने, 'पद्म भूषण' सम्मान से नवाजी गईं

सुमन ने हिंदी, मराठी, असमिया, गुजराती, कन्नड़, मैथिली, भोजपुरी, राजस्थानी, बंगाली, ओडिया और पंजाबी के अलावा कई भाषाओं में भी फिल्मों के लिए गाने रिकॉर्ड किए. संगीत की दुनिया में उनका ये योगदान देश के सर्वोच्च सम्मानों का हकदार है. उन्हें 'पद्म भूषण' सम्मान से भी नवाजा गया.

सुमन कल्याणपुर के कुछ सबसे यादगार गानों में 'बुझा दिए हैं खुद अपने हाथों' (फिल्म- शगुन), 'जो हम पे गुजरती है’ (फिल्म- मोहब्बत इसको कहते हैं), और फिल्म 'दिल एक मंदिर है' (1963) का टाइटल सॉन्ग शामिल है. इसके अलावा उन्होंने 'ना ना करते प्यार तुम्हीं से' (फिल्म- जब जब फूल खिले, 1965) और 'मेरे महबूब ना जा' (फिल्म- नूर महल, 1965) जैसे कई सुपरहिट गाने गाए.

Advertisement

यह भी पढ़ें: मशहूर शायर डॉ. बशीर बद्र का निधन, 91 साल की उम्र में भोपाल में ली अंतिम सांस

साल 1974 में फिल्म 'रेशम की डोरी' के लिए गाया उनका गाना 'बहना ने भाई की कलाई' बेहद पॉपुलर हुआ, जिसके लिए उन्हें 1975 में 'फिल्मफेयर बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर' के अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट भी किया गया था.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »