रितिक को पड़ गई बिहारी एक्सेंट सीखने की जरूरत, रोज 2 घंटे की क्लास

रितिक रोशन भी अब बिहारी एक्सेंट बोलते नजर आएंगे. वे ऐसा रियल लाइफ में नहीं, बल्क‍ि रील लाइफ के लिए कर रहे हैं. रितिक बड़ी शिद्दत बिहारी एक्सेंट में बात करने की कोशिश कर रहे हैं.

Advertisement
रितिक रोशन रितिक रोशन

महेन्द्र गुप्ता

  • नई दिल्ली,
  • 07 जनवरी 2018,
  • अपडेटेड 9:26 AM IST

रितिक रोशन भी अब बिहारी एक्सेंट बोलते नजर आएंगे. वे ऐसा रियल लाइफ में नहीं, बल्क‍ि रील लाइफ के लिए कर रहे हैं. रितिक बड़ी शिद्दत से बिहारी एक्सेंट में बात करने की कोशिश कर रहे हैं.

रितिक रोशन एक बायोपिक में दिखेंगे, जो बिहार में 'सुपर 30' नाम से कोचिंग चलाने वाले आनंद कुमार पर है. आनंद का किरदार निभाने के लिए रितिक रोशन बिहारी एक्सेंट सीख रहे हैं. वे एक भाषा कोच के जरिए भोजपुरी सीख रहे हैं. हर दिन रितिक दो घंटे तक इसका अभ्यास करते हैं.

Advertisement

बता दें कि आनंद कुमार अपनी कोचिंग के जरिए हर साल करीब तीस छात्रों को आईआईटी पहुंचाते हैं. आनंद इस सराहनीय काम के लिए पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी से सम्मानित हो चुके हैं. 'सुपर-30' के संस्थापक आनंद कुमार की जिंदगी की कहानी अब परदे पर नजर आने वाली है. रितिक रोशन उनके किरदार में होंगे. वे उनके बारे में जानने और भाषा को समझने के लिए आनंद से फोन पर बात कर रहे हैं.

इस फिल्म का निर्देशन विकास बहल कर रहे हैं. इससे पहले वह क्वीन जैसी सफल फिल्म और शानदार जैसी फ्लॉप फिल्म बना चुके हैं. सुपर-30 के प्रोडक्शन की जिम्मेदारी है फैंटम फिल्मस और रिलायंस इंटरटेनमेंट के पास.

रितिक ने फिल्म की टीम के साथ मुलाकात भी की थी और इस फिल्म से जुड़ी कुछ बातों का खुलासा भी किया था. लेकिन आखिर तक इस बात पर संदेह बना हुआ था कि रितिक फिल्म कर रहे हैं या नहीं. मगर अब ये कन्फर्म हो चुका है कि रितिक ही फिल्म में आनंद कुमार बनेंगे.

Advertisement

मुंबई मिरर से बातचीत में आनंद कुमार ने कहा था, मैं खुश हूं कि रितिक इस फिल्म में मुख्य किरदार निभाएंगे. वह अपने काम को लेकर काफी समर्पित रहते हैं. उनकी कहानी भी काफी प्रेरणादायक है. मुझे लगता है कि वह मेरे किरदार के साथ पूरा इंसाफ कर पाएंगे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »