नौकरानी का आरोप- डायरेक्टर दवा लेकर उत्तेज‍ित हुए और गलत काम करने को कहा

नौकरानी ने कहा, नि‍र्देशक दवा लेने के बाद उत्तेजक हो गया और उससे आपत्त‍िजनक काम करने को कहा.

Advertisement
सांकेत‍िक तस्वीर सांकेत‍िक तस्वीर

महेन्द्र गुप्ता

  • नई दिल्ली,
  • 28 जुलाई 2018,
  • अपडेटेड 9:58 PM IST

'द लव बोट' और 'चार्लीज एंजेल्स' जैसे 1970 के दशक के कार्यक्रमों के निर्देशक एलेन बैरोन पर उनकी एक नौकरानी ने यौन उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है. वैरायटी डॉट कॉम की खबर के मुताबिक, नौकरानी ने शुक्रवार को उनके ऊपर मुकदमा दायर किया है. उसने आरोप लगाया है कि निर्देशक उससे आपत्त‍िजनक काम करने को कहता था.    

नौकरानी ने कहा कि उसे बैरोन की मेड के रूप में कार्य करने के लिए सितंबर 2017 में भर्ती किया गया था, जिसमें दैनिक दिनचर्या और खाना बनाना भी शामिल था. उन्होंने कहा कि 91 वर्षीय बैरोन सियालिस दवा लेने के बाद उत्तेजित हो गए और उनसे आपत्त‍िजनक काम करने को कहने लगे.

Advertisement

उन्होंने कहा कि वह लगातार बैरोन को मना करती रही और उनसे दूर रहने को कहा. निर्देशक ने उनसे नहाने के बाद उन्हें सुखाने के लिए भी कहा.

मुकदमे में जिक्र है कि महिला की शराफत का फायदा उठाते हुए बैरोन ने उससे मसाज के लिए भी कहा. नौकरानी ने कहा कि उसे जनवरी में कंपनी से बाहर निकाल दिया गया था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »