होली के सदाबहार गाने जिनके बिना अधूरा है रंगों का त्योहार

बॉलीवुड में भी हमेशा से ही ऐसे तमाम गाने फिल्माए गए हैं जो होली पर आधारित हैं. बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने होली पर खूब गाने गाए हैं.

Advertisement
अमिताभ बच्चन अमिताभ बच्चन

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 20 मार्च 2019,
  • अपडेटेड 11:22 AM IST

होली का त्योहार जब भी आता है देशभर में उत्साह और उमंग की लहर सी दौड़ पड़ती है. सभी जमकर इस त्योहार का मजा लेते हैं. होली के गानों के बिना इस त्योहार को मनाना लगभग नामुमकिन है. होली के गीतों से त्योहार में डबल मजा आता है. नाच गानों की महफिल और सभी रंगों में सराबोर हो जाते हैं.

बॉलीवुड में भी हमेशा से ही ऐसे तमाम गाने फिल्माए गए हैं जो होली पर आधारित हैं. बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने होली पर खूब गाने गाए हैं. ये गाने आज भी काफी ज्यादा सुने जाते हैं. हम आपके लिए लाए हैं होली के नए और पुराने कुछ शानदार गाने.  

Advertisement

होली खेले रघुबीरा- साल 2003 में आई फिल्म बागबान का ये गाना होली पर चलने वाला सबसे पॉपुलर गाना है.

रंग बरसे- 1981 में आई फिल्म सिलसिला का ये गाना भी होली पर काफी मशहूर है. इस गाने को भी अमिताभ बच्चन ने ही गाया था.

आज ना छोड़ेंगे- 1971 में आई फिल्म कटी पतंग का ये गाना भी काफी मशहूर है. मिश्रित भाव लिए ये गाना राजेश खन्ना और आशा पारेख पर फिल्माया गया था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »