क्रिकेट थीम पर बना युवराज-हेजल की शादी का कार्ड आया सामने

क्रिकेटर युवराज सिंह और एक्ट्रेस हेजल कीच की शादी दिसंबर में होने वाली है. दोनों की शादी का कार्ड सामने आया है और आप इसे मिस नही कर सकते.

Advertisement
युवराज और हेजल युवराज और हेजल

स्वाति पांडे

  • नई दिल्ली,
  • 06 नवंबर 2016,
  • अपडेटेड 2:24 PM IST

युवराज सिंह और हेजल कीच दिसंबर में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. शादी के बारे में ज्यादा जानकारी तो अभी तक नहीं है लेकिन शादी का कार्ड जरूर सामने आया है और कार्ड देख कर आप इतना तो कह सकते हैं कि किसी सेलिब्रिटी का ऐसा कार्ड आपने इससे पहले नहीं देखा होगा.

कार्ड पर और हेजल का कैरीकेचर बना हुआ है. दोनों के प्यार को कैरीकेचर के माध्यम से दिखाया गया है.

Advertisement

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, 30 नवंबर को चंडीगढ़ के गुरूद्वारा में शादी करेंगे. उसके बाद दोनों 2 दिसंबर को गोआ में डेस्टीनेशन वेडिंग करेंगे, जिसमें मुंबई के सिर्फ करीबी दोस्त ही शामिल होंगे.

खबरें ये भी हैं कि 5 दिसंबर को संगीत होगा और 7 दिसंबर को रिसेप्शन. संगीत दिल्ली के छतरपुर के फार्म हाउस में होगा और रिसेप्शन दिल्ली के होटल में. इस को एक नया नाम भी दिया गया है-युवराज हेजल प्रीमियर लीग.

शादी के कार्ड को डिजाइन करने वाले सैंडी का कहना है, वो कुछ अलग और फनी करना चाहते थे इसलिए रिसेप्शन के कार्ड पर कार्टून्स बनाने वाले हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »