मनोज वाजपेयी को नेशनल अवॉर्ड ना मिलने से नाखुश हंसल मेहता!

मनोज वाजपेयी को इस साल बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड न मिलने के कारण डायरेक्टर हंसल मेहता खासे नाराज हैं.

Advertisement
हंसल मेहता और मनोज वाजपेयी हंसल मेहता और मनोज वाजपेयी

शिवांगी ठाकुर

  • मुंबई,
  • 07 अप्रैल 2017,
  • अपडेटेड 6:53 PM IST

शुक्रवार के दिन दिल्ली में हुए नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स से जहां एक तरफ चारों तरफ बधाइयों का दौर जारी है, वहीं दूसरी ओर निर्देशक हंसल मेहता नेशनल अवॉर्ड से खासे नाराज हैं.

आपको बता दें कि हंसल मेहता, मनोज वाजपेयी को बेस्ट एक्टर अवॉर्ड नहीं दिए जाने पर नाराज हैं. उनका साफ कहना है कि मनोज वायपेजी ने फिल्म 'अलीगढ़' में जिस तरह से एक अलग और उम्दा किरदार निभाया था, उसके लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड मिलना चाहिए था, लेकिन मनोज को ये अवॉर्ड नहीं दिया गया.

Advertisement


इस साल बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड अभिनेता अक्षय कुमार को 'एयरलिफ्ट' और फिल्म 'रुस्तम' के लिए दिया गया है. हंसल मेहता की इस नाराजगी पर नेशनल फिल्म अवॉर्ड की ज्यूरी क्या सफाई देती है ये देखना दिलचस्प होगा.


अब तक मनोज वाजपेयी ने भी इस मामले पर अब तक कुछ नहीं कहा है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement