'फोर्स 2' भले ही एक्शन-थ्रिलर फिल्म हो लेकिन बॉलीवुड फिल्म में जब तक डांस नंबर ना हो तब तक मजा नहीं आता.
फिल्म के नए गाने 'ओ जानिया' में ने जबरदस्त डांस किया है. इस गाने में मिस्टर इंडिया फिल्म के 'काटे नहीं कटते...' गाने के लाइन को यूज किया गया है. कहना गलत ना होगा कि सोनाक्षी इस गाने में श्रीदेवी को टक्कर देती नजर आ रही हैं.
गाने को गौरव रोहसिन ने कंपोज किया है और ने अपनी आवाज दी है. गाने को देखकर ऐसा लगता है जैसे सोनाक्षी, को अपने ड़ास मूव्ज से इंप्रेस करने की कोशिश कर रही हैं.
बता दें फिल्म में सोनाक्षी RAW ऑफिसर की भूमिका में हैं. फिल्म के डायरेक्टर अभिनय देओ हैं और यह फिल्म 18 नंवबर को रिलीज होगी.
देखें यह गाना:
स्वाति पांडे