Film Wrap: मेक्सिको में कटरीना कैफ का हॉलिडे, हेमा ने संसद परिसर में लगाई झाड़ू

फिल्म रैप के जरिए जानिए फिल्म, टीवी और बॉलीवुड समेत एंटरटेनमेंट की दुनिया में क्या रहा खास.

Advertisement
कटरीना कैफ कटरीना कैफ

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 13 जुलाई 2019,
  • अपडेटेड 7:41 PM IST

फिल्म रैप के जरिए जानिए फिल्म, टीवी और बॉलीवुड समेत एंटरटेनमेंट की दुनिया में क्या रहा खास.

लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला की अगुवाई में शनिवार को संसद में स्वच्छता अभियान चलाया गया. संसद परिसर में हेमा मालिनी ने झाड़ू लगाई. लेकिन लोगों को उनका इस तरह से झाड़ू लगाना पसंद नहीं आया. सोशल मीडिया पर उनका मजाक बनाया जा रहा है. लोग तरह-तरह के मीम्स शेयर कर रहे हैं.

Advertisement

बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम की फिल्म बाटला हाउस जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देगी. अभी फिल्म रिलीज भी नहीं हुई है और जॉन ने अपने नेक्स्ट प्रोजेक्ट के बारे में भी जानकारी दे दी है. उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से बताया है कि उनकी अगली फिल्म का नाम अटैक होगा. इस फिल्म में वे आतंकवादियों का सामना करते नजर आएंगे. ये मूवी सत्य घटनाओं पर आधारित है.

बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ इन दिनों मेक्स‍िको में वहां के मौसम को एंजॉय कर रही हैं. उन्होंने हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्म सूर्यवंशी की हैदराबाद में शूटिंग खत्म की है और शूटिंग के बाद कटरीना मेक्स‍िको में अपना वेकेशन मना रही हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की है जिसमें मेक्स‍िको की खूबसूरत लोकेशन नजर आ रही है.

सुपर 30 की सफलता के साथ ही पंकज त्रिपाठी ने अपनी एक्टिंग क्षमताओं का एक बार फिर लोहा मनवाया है. ऋतिक रोशन ने इस फिल्म में मेन लीड आनंद कुमार की भूमिका निभाई है और उनकी इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक रिस्पॉन्स भी मिला है.

Advertisement

पॉपुलर कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में दयाबेन का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस दिशा वकानी की अब शो में वापसी नहीं होगी. मेकर्स ने कंफर्म कर दिया है कि अब शो के लिए नई दयाबेन ढूंढ़ रहे हैं. लेकिन शो में दयाबेन के पति जेठालाल का किरदार निभाने वाले एक्टर दिलीप जोशी चाहते हैं कि दिशा वकानी की शो में वापसी हो जाए.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »