तनुश्री मामले में 10 साल बाद हुई FIR, डेज़ी शाह को भेजा समन

तनुश्री दत्ता के नाना पाटेकर और गणेश आचार्य पर गंभीर आरोप लगाने के बाद तमाम लड़कियों ने बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेताओं पर संगीन आरोप लगाए थे.

Advertisement
तनुश्री दत्ता तनुश्री दत्ता

पुनीत पाराशर

  • नई दिल्ली,
  • 27 नवंबर 2018,
  • अपडेटेड 11:10 PM IST

तनुश्री दत्ता द्वारा अभिनेता पर लगाए गए सेक्सुअल हरैसमेंट केस में अब नया मोड़ आ गया है. पूरे मामले में मुंबई पुलिस ने अगली पहल करते हुए अभिनेत्री डेज़ी शाह को समन भेजा है. बता दें कि जब यह घटना हुई उस समय डेजी शाह कोरियोग्राफर गणेश आचार्य को असिस्ट कर रही थीं और बतौर असिस्टेंट तनुश्री को डांस स्टेप्स सिखाने की जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई थी.

Advertisement

डेज़ी ने हाल ही में अपने इंटरव्यू में ये साफ़ भी किया था की वो फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज़' के सेट पर तनुश्री को डांस स्टेप्स सिखाने जाती थीं और लगातार दो दिनों तक सब कुछ ठीक रहा. लेकिन तीसरे दिन कुछ ऐसा हुआ जिससे तनुश्री का मूड खराब हो गया. तनुश्री ने नाना पाटेकर के खिलाफ मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया है.

इस मामले में जांच पड़ताल के बाद मुंबई पुलिस ने सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है. लगभग 10 साल बाद इस मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने डेज़ी शाह को भी पुलिस स्टेशन पूछताछ के लिए बुलाया है. गवाह के तौर पर डेज़ी का स्टेटमेंट लिया जाएगा और इस मामले की जांच आगे बढ़ेगी.

फ़िलहाल देखना ये है की डेज़ी अपने बयान में क्या कुछ कहती हैं और उनके बयान से इस केस में मुंबई पुलिस को कितना फायदा होता है. बता दें कि तनुश्री ने भारत में MeToo कैंपेन शुरू किया था और उनके बाद तमाम महिलाओं ने फिल्म इंडस्ट्री के सितारों पर छेड़छाड़ और यौन शोषण के गंभीर आरोप लगाए थे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »