लॉकडाउन में होगी सुपरहिट शो CID की वापसी, एक्साइटेड हैं 'एसीपी प्रद्युमन'

सभी का फेवरेट शो सीआईडी टीवी पर कमबैक करने वाला है. सीआईडी को पहले की तरह सोनी एंटरटेनमेंट चैनल पर री-टेलीकास्ट किया जाएगा. ये शो जबरदस्त हिट हुआ था.

Advertisement
सीआईडी का पोस्टर सीआईडी का पोस्टर

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 03 अप्रैल 2020,
  • अपडेटेड 11:07 AM IST

कोरोना की वजह से टीवी शोज की शूटिंग बंद पड़ी है. ऐसे में मेकर्स पुराने हिट शोज को फिर से टेलीकास्ट कर रहे हैं. रामायण-महाभारत के लिए सास बहू शोज भी रिपीट शो दिखाए जा रहे हैं. अब इस कड़ी में एक और हिट शो वापसी करने वाला है.

सभी का फेवरेट क्राइम बेस्ड शो सीआईडी टीवी पर कमबैक करने वाला है. सीआईडी को पहले की तरह सोनी एंटरटेनमेंट चैनल पर री-टेलीकास्ट किया जाएगा. ये शो जबरदस्त हिट हुआ था. इसमें शिवाजी सतम ने एसीपी प्रद्युमन का रोल प्ले किया था. उनके केस सुलझाने के स्टाइल, जेस्चर ने सभी को इंप्रेस किया था. ये शो टीआरपी रेटिंग में छाया रहता था.

Advertisement

सीआईडी से री-टेलीकास्ट से खुश 'एसीपी प्रद्युमन'

शो के री-टेलीकास्ट होने से शिवाजी सतम काफी खुश हैं. बॉम्बे टाइम्स से बातचीत में उन्होंने कहा- मुझे ये जानकर खुशी है कि लोग फिर से सीआईडी को देख पाएंगे. ये शो 22 साल चला. इस सफलता को आप खराब कंटेंट के साथ नहीं हासिल कर पाएंगे. हमारी कहानियों से लोग जुड़ते थे. आज मैं जहां भी जाता हूं, लोग मुझे एसीपी के तौर पर जानते हैं. ये अच्छा अनुभव है हम बड़ी फैमिली बन गए हैं. शो में कई सारे एक्टर्स आए और गए. सीआईडी को फिर से जीना मजेदार होगा.

शिवाजी सतम के अलावा इस क्राइम फिक्शन सस्पेंस थ्रिलर शो में आदित्य श्रीवास्तव औ दयानंद शेट्टी लीड रोल में थे. सीआईडी के 1547 एपिसोड्स टेलीकास्ट हुए थे. इसका प्रीमियर 21 जनवरी 1998 में हुआ था. ये भारत की सबसे लंबी चली टीवी सीरीज है. इसका आखिरी एपिसोड 27 अक्टूबर 2018 को ऑनएयर हुआ था. इसे बीपी सिंह ने डायरेक्ट किया था.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »