बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान अब कोल्ड ड्रिंक बनाने वाली कंपनी कोका कोला के थम्स अप ब्रांड का ऐड नहीं करेंगे. उनके स्थान पर कंपनी अब नए सितारे रणवीर सिंह से इस संबंध में बातचीत कर रही है.
गौरतलब है कि पिछले चार साल से कंपनी के इस ब्रांड का प्रमोशन कर रहे थे. उद्योग जगत से जुड़े सूत्रों के अनुसार और कंपनी के बीच ऐड के लिए हुआ करार पिछले महीने खत्म हो गया और कंपनी अब इसे आगे नहीं बढ़ाना चाहती थी. संपर्क करने पर कोका कोला इंडिया ने इस संबंध में कोई टिप्पणी नहीं की.
बता दें कि से पहले थम्स अप के ब्रांड एंबेसडर अक्षय कुमार थे. अक्षय 2000 के शुरुआत में इसके एंबेसडर है और 2012 में को इसका एंबेसडर बना दिया गया था.
थम्स अप के अब अगले ब्रांड एंबेसडर के रूप में रणवीर सिंह का नाम सामने आया है. माना जा रहा है कि अब रणवीर ही थम्स अप के नए ब्रांड एंबेसेडर होंगे.
दीपिका शर्मा