कसौटी जिंदगी की-2 में ये एक्ट्रेस होगी विलेन के रोल में?

पॉपुलर सीरियल कसौटी जिंदगी की एक बार फिर नए अंदाज में लौट रहा है. इस बार इसकी कास्ट‍िंग पूरी तरह बदली होगी. हाल ही में कसौटी जिंदगी की-2 का प्रोमो शूट किया गया है.

Advertisement
मधुरिमा तुली मधुरिमा तुली

महेन्द्र गुप्ता

  • नई दिल्ली,
  • 11 जुलाई 2018,
  • अपडेटेड 11:21 PM IST

पॉपुलर सीरियल कसौटी जिंदगी की एक बार फिर नए अंदाज में लौट रहा है. इस बार इसकी कास्ट‍िंग पूरी तरह बदली होगी. हाल ही में कसौटी जिंदगी की-2 का प्रोमो शूट किया गया है.

इस सीरियल में अब एरिका फर्नांडीज लीड रोल में हैं. इसके साथ ही विलेन की भूमिका निभाने वाली एक्ट्रेस का नाम भी तय माना जा रहा है. इस रेस में मधुरिमा तुली सबसे आगे हैं. वे चंद्रकांता से फेमस हुई हैं.

Advertisement

मधुरिमा ने कहा है कि उन्हें इस रोल के लिए अप्रोच किया गया है, लेकिन अभी कुछ भी तय नहीं है. निर्माता उनके नाम पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं.

'कसौटी जिंदगी की' रीमेक का थीम सॉन्ग पिछले शो जैसा ही है. नए शो का टीजर भी इसी जैसा है. सोशल मीडिया पर कई फैन पेज में ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं जिनमें कसौटी जिंदगी के टीजर की शूटिंग होते नजर आ रही है.

इन तस्वीरों में ब्लैक ड्रेस और रेड दुपट्टे में एरिका दिखाई दे रही हैं. एरिका को उसी तरह दिखाया गया है जैसे श्वेता तिवारी ब्लैक क कुर्ते और लंबी लाल चुन्नी में नजर आई थीं. खबर है कि प्रेरणा के किरदार में एरिका होंगी और अनुराग का किरदार शाहिर शेख निभाएंगे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement