बॉक्स ऑफिस: The Nun के लिए उमड़ी भीड़, 100 Cr के करीब स्त्री

राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की हॉरर कॉमेडी स्त्री का कलेक्शन दूसरे हफ्ते में भी शानदार है. बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म अकेले हॉलीवुड की The Nun को टक्कर दे रही है. The Nun ने दो दिनों में 18 करोड़ का कारोबार किया है. आइए जानते हैं पलटन, लैला मजनू और गली गुलि‍यां का बॉक्स ऑफिस पर क्या हाल है...

Advertisement
द नन और स्त्री द नन और स्त्री

पूजा बजाज

  • दिल्ली,
  • 10 सितंबर 2018,
  • अपडेटेड 3:19 PM IST

अब भारत भी हॉलीवुड फिल्मों के लिए एक बड़ा बाजार साबित हो रहा है. हाल के कुछ फिल्मों का कलेक्शन इस बात को साबित करता है कि भारतीय दर्शक हॉलीवुड की फिल्मों को भी बेहद पसंद करते हैं. हाल ही में दुनियाभर में रिलीज हुई हॉलीवुड की हॉरर फिल्म "द नन" भारत में कामयाबी के झंडे गाड़ रही है. कमाई के मामले में ये फिल्म कई हिंदी फिल्मों पर भारी पड़ रही है.

Advertisement

एवेंजर्स-Infinity War और डेडपूल 2 के बाद अब कंज्यूरिंग 2 की पांचवी फिल्म The Nun के लिए भी दर्शकों का अच्छा फुटफॉल देखने को मिल रहा है. इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर ही 8 करोड़ रुपये की कमाई कर साथ रिलीज हुई बॉलीवुड की तीन फिल्मों पलटन, लैला मजनू और गली गुलियां को पछाड़ दिया. द नन भारत में अब तक रिलीज 'कंज्यूरिंग सीरीज' की सबसे बड़ी ओपनर साबि‍त हुई है.

भारत में The Nun की दूसरे दिन की कमाई की बात करें तो ये पहले दिन के मुकाबले ज्यादा बढ़िया कलेक्शन दिखा. फिल्म ने दूसरे दिन 10.20 करोड़ रुपये की कमाई की. इस तरह दो दिन में द नन की कुल कमाई 18.50 करोड़ रुपये हो गई है.

ना सिर्फ हॉलीवुड हॉरर बल्कि पिछले हफ्ते रिलीज हुई बॉलीवुड की हॉरर कॉमेडी "स्त्री" भी बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाए हुए है. स्त्री की कमाई 80 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है. दूसरे हफ्ते तक ये फिल्म 82.29 करोड़ रुपये बंटोर चुकी है. उम्मीद है कि ये फिल्म जल्द ही 100 करोड़ क्लब में एंट्री कर लेगी.

Advertisement

दूसरे हफ्ते के शुक्रवार को स्त्री की कमाई 4.39 करोड़ रुपये रही. शनिवार को 7.63 करोड़ और रविवार को फिल्म का कलेक्शन 9.88 करोड़ रुपये रहा. ट्रेड एनालिस्ट दूसरे हफ्ते में बॉक्स ऑफिस पर स्त्री के प्रदर्शन को उल्लेखनीय बता रहे हैं.स्त्री, द नन को कड़ी टक्कर दे रही है. 

फि‍ल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कहा, "स्त्री की कमाई में दूसरे हफ्ते 32.14% बढ़ोतरी देखने को मिली है. इससे साफ है कि फिल्म वर्ड ऑफ माउथ की बदौलत टिकट खिड़की पर भीड़ जुटाने में कामयाब रही है."

तीन नई फिल्मों का वीकेंड कलेक्शन 

 पलटन 5 करोड़ रुपये
 लैला मजनू 1.50 करोड़
 गली गुलियां   50 लाख रुपये

शुक्रवार को रिलीज हुई बॉलीवुड फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर बेहद प्रदर्शन खराब रहा. पलटन, लैला मजनू और गली गुलियां की तीन दिन की कमाई हॉलीवुड फिल्म The Nun के पहले दिन के कलेक्शन को भी पछाड़ने में नाकाम रही है.

मल्टीस्टारर फिल्म होने के बावजूद पलटन ने दर्शकों को निराश किया है. पलटन रविवार तक महज 5 करोड़ रुपये ही कमा पाई है. वहीं "लैला मजनू" की दास्तां दर्शकों रिझाने में असफल रही. इस फिल्म का भी वीकेंड कलेक्शन बेहद खराब रहा. ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म तीन दिन के वीकेंड में बहुत मुश्किल से 1.50 करोड़ रुपये तक ही कमा पाई. मनोज बाजपेयी की सराहनीय फिल्म गली गुलियां की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट भी बेहद खराब है.

Advertisement

फि‍ल्म फेस्टिवल में Thumbs up पाने के बाद बॉलीवुड में गली गुलियां हुई गुल

कई फिल्म फेस्टिवल्स में सरहाना बंटोरने वाली फिल्म गली गुलियां भी दर्शकों की राह तकती रही. पॉजिटिव रिव्यूज मिलने के बावजूद गली गुलियां के लिए दर्शकों का फुटफॉल नजर नहीं आया. ये फिल्म अपने पहले वीकेंड तक महज 50 लाख रुपये ही कमा पाई. आने वाले दिनों में भी इस फिल्म के अच्छा प्रदर्शन करने के कोई आसार नहीं है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »