बॉक्स ऑफिस पर 'पिंक' की रफ्तार रही धीमी, 'राज रीबूट' भी नहीं कर पाई कमाल

 विक्रम भट्ट की फिल्म  'राज रीबूट' दर्शकों को खूब भा रही है. फिल्म ने रिलीज के पहले ही दिन अच्छी कमाई की है. वहीं, अमिताभ बच्चन की फिल्म 'पिंक' का शुरुआती कलेक्शन थोड़ा धीमा रहा है.

Advertisement
फिल्म 'पिंक' और फिल्म 'राज रीबूट' फिल्म 'पिंक' और फिल्म 'राज रीबूट'

दीपिका शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 18 सितंबर 2016,
  • अपडेटेड 7:38 PM IST

इस शुक्रवार दो फिल्में रिलीज हुई एक अमिताभ बच्चन की फिल्म 'पिंक' और इमरान हाशमी की 'राज रीबूट'. अमिताभ की फिल्म को बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है, लेकिन फिल्म की कमाई की अगर बात करें तो यह कमजोर नजर आई.

वहीं दूसरी तरफ इमरान हाशमी की बॉक्स ऑफिस पर पैर जमाने में नाकामयाब रही. पहले दिन फिल्म का कलेक्शन ठीक-ठाक रहा. खराब रिव्यू के बावजूद भी 'राज रीबूट' की कमाई 'पिंक' से ज्यादा रही.

Advertisement

फिल्म एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट किया, ' शुक्रवार को फिल्म ने 4.30 करोड़ रुपये की कमाई की.

इमरान की की पहले दिन की कमाई की अगर बात की जाए तो की कमाई 6.30 करोड़ रु रही. फिल्म एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट किया, 'शनिवार को संघर्ष करती दिखी 'राज रीबूट', शुक्रवार की कमाई 6.30 करोड़ रुपये, शनिवार की कमाई 5.49 करोड़ रुपये, कुल 11.49 करोड़ रुपये.

गौरतलब है की जितनी तारीफें की जा रही थीं उसके मुकाबले इसकी शुरुआत थोड़ी धीमी रही. इस फिल्म में तापसी पन्नू, कीर्ति कुल्हारी मुख्य भूमिका में हैं और फिल्म को अनिरुद्ध रॉय चौधरी द्वारा डायरेक्ट किया गया है. उम्मीद की जा रही है कि फिल्म वीकेंड्स के दौरान अच्छी कमाई कर लेगी. शनिवार और रविवार को कलेक्शन में जबरदस्त उछाल होगा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »