जिसकी शादी के 4 दिन बाद हुई श्रीदेवी की मौत, उसने इंस्टा पर क्या लिखा?

मोहित मारवाह की शादी के 4 दिन बाद श्रीदेवी ने दुनिया को अलविदा कह दिया. अब एक्ट्रेस के निधन पर मोहित मारवाह का पहला रिएक्शन आया है.

Advertisement
मोहित मारवाह की शादी में श्रीदेवी मोहित मारवाह की शादी में श्रीदेवी

हंसा कोरंगा

  • नई दिल्ली,
  • 26 फरवरी 2018,
  • अपडेटेड 3:50 PM IST

24 फरवरी को दुबई में एक्ट्रेस श्रीदेवी का निधन हो गया. वह अपने भांजे मोहित मारवाह की शादी में शामिल होने दुबई गई थीं. जहां उनके साथ पति बोनी कपूर और बेटी खुशी मौजूद थीं. मोहित मारवाह की शादी के 4 दिन बाद श्रीदेवी ने दुनिया को अलविदा कह दिया. एक्ट्रेस के निधन पर मोहित मारवाह का पहला रिएक्शन आया है.

Advertisement

मोहित ने इंस्टाग्राम पर श्रीदेवी की फिल्म 'इंग्लिश विंग्लिश' से एक प्यारी तस्वीर के साथ एक इमोशनल मैसेज लिखा है. उन्होंने लिखा, आप लेजेंड से कहीं अधिक हैं. आपकी कमी हमेशा खलेगी.

श्रीदेवी का पार्थिव शरीर आज मुंबई लाया जा सकता है. दुबई पुलिस के मुताबिक, श्रीदेवी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है और उसे भारतीय उच्चायोग को सौंपा जा चुका है. श्रीदेवी का पार्थिव शरीर अभी भी दुबई में ही है और जिस प्रकार से उनका पार्थिव शरीर आने में देरी हो रही है कई तरह की बातें सामने आ रही हैं.

टॉक्सीकोलॉजी रिपोर्ट खोलेगी मौत की गुत्थी

अभी तक कहा जा रहा है कि श्रीदेवी की मौत कार्डिएक अरेस्ट के कारण हुई है लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट ना आने तक इसकी पुष्टि नहीं की जा सकती है. स्थानीय मीडिया गल्फ न्यूज़ ने कहा है कि अगर रिपोर्ट में पता चलता है कि उनकी मौत हार्ट अटैक या कार्डिएक अरेस्ट से नहीं हुई है तो शव मिलने में और भी देरी हो सकती है. अभी श्रीदेवी की ब्लड और विसरा रिपोर्ट का इंतजार है.

Advertisement

अभी टॉक्सीकोलॉजी रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है. इसके तहत ब्लड, ऑर्गेन की जांच किया जाएगी. अगर मौत साधारण नहीं पाई जाती है तो जांच आगे बढ़ सकती है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »