Film Wrap: केदारनाथ ट्रेलर र‍िलीज, राखी सावंत को रेसलर ने पटका

एंटरटेनमेंट की दुन‍िया में छाईं रही ये खबरें, पढ़ें दिनभर की बॉलीवुड और टीवी की बड़ी खबरें एक साथ.

Advertisement
राखी सावंत-सारा अली खान राखी सावंत-सारा अली खान

ऋचा मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 12 नवंबर 2018,
  • अपडेटेड 7:25 PM IST

एंटरटेनमेंट की दुन‍िया में छाईं रही ये खबरें, पढ़ें दिनभर की बॉलीवुड और टीवी की बड़ी खबरें एक साथ.

कंट्रोवर्सी क्वीन राखी सावंत पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में आयोजित CWE रेसलिंग प्रोग्राम में घायल हो गईं. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बता दें एक दिवसीय सीडब्ल्यूई चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए अंतरराष्ट्रीय रेसलिंग खिलाड़ी द ग्रेट खली समेत कई बड़े रेसलर पहुंचे थे. चैंपियनशिप के दौरान जब महिला रेसलर रोबेल रिंग में पहुंचीं तो उसने पंचकूला की महिलाओं को मुकाबले के लिए ललकारा. रोबेल ने चैलेंज देते हुए कहा, यदि पंचकूला की किसी महिला में दम है तो वह उससे आकर मुकाबला करे. रोबेल के चैलेंज को स्वीकार करते हुए राखी रिंग में पहुंच गईं. राखी रोबेल से बोलीं कि पहले वह उसके चैलेंज को पूरा करे. राखी ने रोबेल के सामने डांस का चैलेंज रखा. चैलेंज के मुताबिक रोबेल ने एक गाने पर राखी के साथ डांस किया, लेकिन जैसे ही गाना खत्म हुआ रोबेल ने राखी को कंधे पर उठाकर जोर से नीचे फेंक दिया. जिससे राखी सावंत चोटिल गईं. उन्हें जीरकपुर के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.

Advertisement

सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान ने अपने फिल्मी कर‍ियर की शुरुआत लवस्टोरी ड्रामा के साथ की है. बॉलीवुड में प्रेम कहान‍ियों के ह‍िट होने का र‍िकॉर्ड काफी अच्छा रहा है. इस ल‍िहाज से सारा की पहली फिल्म का चुनाव बेहतर माना जा रहा है. वैसे उनकी फिल्म कैसी होगी इस बात का अंदाजा केदारनाथ के ट्रेलर को देखकर लगाया जा सकता है. सोमवार को र‍िलीज हुए फिल्म केदारनाथ के ट्रेलर को सोशल मीड‍िया पर जबरदस्त र‍िस्पांस मिल रहा है.

सलमान खान सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं और इसकी वजह बने हैं बिग बॉस-12 के कंटेस्टेंट करणवीर बोहरा. दबंग खान के बार-बार टीवी एक्टर करणवीर का शो में मजाक उड़ाए जाने की आलोचना हो रही हैं. कई टीवी सेलेब्स ने भी सलमान खान पर सवाल उठाए हैं. उन्हें समझ नहीं आ रहा है क्यों एक्टर करणवीर को वीकेंड के वार एपिसोड में बेइज्जत करते हैं.

Advertisement

रोम की राजधानी इटली, अपनी खूबसूरती की वजह से दुनियाभर में मशहूर है. विश्वभर के तमाम लोग इस जगह की सुंदरता से खास लगाव रखते हैं. बॉलीवुड स्टार कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह 14-15 नवंबर, 2018 को इटली के लेक कोमो में शादी करने जा रहे हैं. ये पहला मौका नहीं होगा जब कोई स्टार सेलिब्रिटी इटली में शादी करने जा रहे हों. इससे पहले भी बॉलीवुड और हॉलीवुड के तमाम सितारे इटली को अपनी मैरिज प्लेस बना चुके हैं. आपको बता रहे हैं उन सेलिब्रिटीज के बारे में जिनका मैरिज कनेक्शन इटली रहा है.

जॉन अब्राहम की फिल्म सत्यमेव जयते का सॉन्ग 'दिलबर' सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहा. गाने में नोरा फतेही का शानदार बैली डांस देखने को मिला. ये नोरा के करियर का सबसे हिट नंबर है. गाने ने नोरा को खूब पॉपुलैरिटी दिलाई. अब सोशल मीडिया पर एक शख्स का दिलबर सॉन्ग पर वीडियो वायरल हो रहा है. कहना गलत नहीं होगा कि उसके डांस मूव्स देखकर आप एक बार को नोरा को भूल जाएंगे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement