Film Wrap: ELKDTAL ने पहले दिन कमाए इतने, ये रिश्ता...के 10 साल

बॉलीवुड और टीवी की दिनभर की बड़ी खबरें पढ़ें एक साथ.

Advertisement
एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 02 फरवरी 2019,
  • अपडेटेड 7:51 PM IST

बॉलीवुड और टीवी की दिनभर की बड़ी खबरें पढ़ें एक साथ.

सोनम कपूर आहूजा की फिल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा रिलीज हो गई है. फिल्म में सोनम ने समलैंगिक का किरदार निभाया है. बेहद यूनिक कंटेंट पर बनी इस फिल्म में पहली दफा सोनम अपने पिता अनिल कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आ रही हैं. फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही इसे लेकर लोगों के बीच बज़ बनना शुरू हो गया था. रिलीज के बाद फिल्म की कमाई के आंकड़े सामने आ गए हैं.

Advertisement

कंगना रनौत की फिल्म 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' अब तक कुल 60 करोड़ की कमाई कर चुकी है. इसी खुशी में कंगना ने अपने घर पर फिल्म की सक्सेस पार्टी रखी है. इस पार्टी में कंगना की बहन रंगोली चंदेल और उनके करीबी दोस्त भी शामिल हुए. रंगोली ने पार्टी का एक वीडियो भी शेयर किया. सेलिब्रेशन का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.

मसाला और कॉमेडी फिल्मों के एक्सपर्ट डायरेक्टर रोहित शेट्टी की फिल्म सिंबा का जादू इधर बॉक्स ऑफिस पर लगातर कायम है और उधर उन्होंने अपनी अगली फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी है. रोहित की फिल्म सिंबा में उन्होंने अक्षय कुमार की भी एक झलक दी थी और उनकी अगली फिल्म में अक्षय लीड रोल में नजर आएंगे. फिल्म का नाम सूर्यवंशी होगा और अक्षय के किरदार का नाम वीर सूर्यवंशी.

Advertisement

टीवी एक्टर शिवांगी जोशी और मोहसिन खान की खुशी का ठिकाना नहीं है. क्योंकि उनका चर्चित शो ये रिश्ता क्या कहलाता है को छोटे पर्दे पर प्रसारित होते 10 साल पूरे हो गए हैं. इस मौके को शो की लीड स्टार कास्ट ने जमकर एंजॉय किया. दोनों ने पार्टी की जिसकी तस्वीरें और वीडियो दोनों ने सोशल मीडिया पर भी शेयर किए.

कपिल शर्मा शो में इस हफ्ते मेहमान के रूप में टेनिस स्टार सानिया मिर्जा शिरकत करेंगी. इस दौरान कपिल और सानिया दर्शकों को जमकर एंटरटेन करते नजर आएंगे. प्रोमो में दिखाया गया है कि शो के दौरान सानिया किस तरह कपिल की कमजोर अंग्रेजी का मजाक उड़ा रही हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »