बॉलीवुड और टीवी की दिनभर की बड़ी खबरें पढ़ें एक साथ.
बार्क की 37वें हफ्ते की टीआरपी रेटिंग आ गई है. नागिन कई हफ्तों की तरह इस बार भी पहले नंबर पर काबिज है. जबकि कौन बनेगा करोड़पति का सीजन 10 टॉप-5 में जगह नहीं बना पाया. कलर्स के शो सिलसिला.. की टीआरपी में उछाल आया है. इसके अलावा जानते हैं क्या रहा बाकी सीरियल्स का हाल. टॉप-5 की रेस में कौन से शो हैं शामिल...
श्री नारायण सिंह के निर्देशन में बनी फिल्म "टॉयलेट- एक प्रेम कथा" को काफी सराहा गया था. फिल्म को तमाम अवॉर्ड्स के साथ-साथ नेशनल अवॉर्ड भी दिया गया. अब श्री नारायण ने बिजली बिल के गंभीर मुद्दे पर आधारित फिल्म "बत्ती गुल मीटर चालू" बनाई है. ये फिल्म शूटिंग के दौरान से ही बहुत सारे विवादों में फंसी हुई थी. अंततः ये रिलीज हो गई है. आइए जानते हैं आखिरकार कैसी बनी है यह फिल्म...
Isha Ambani and Anand Piramal engagement details: आज ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की सगाई का इटली में ग्रैंड सेलिब्रेशन होगा. कभी ना भूलने वाले इस जश्न की तैयारियां अंबानी परिवार ने जोर शोर से की है. सगाई की रस्म इटली के Lake Como में शुक्रवार 21 सितंबर से शुरू होगी. जश्न रविवार, 23 सितंबर तक चलेगा.
बिग बॉस 12 शुरू होते साथ ही कंटेस्टेंट के घर से बाहर होने का सिलसिला भी शुरू हो गया. गुरुवार को शो में 3 कंटेस्टेंट को निष्कासित किए जाने के लिए नॉमिनेट किया गया. ये कंटेस्टेंट हैं कारणवीर बोहरा, निर्मल सिंह और रॉमिल चौधरी. बिग बॉस ने पहली बार तीन कंटेस्टेंट को सीधे तौर नॉमिनेट किया है. लेकिन इसकी वजह साफ नहीं की.
बॉलीवुड एक्टर अंगद बेदी और उनकी पत्नी नेहा धूपिया ने अचानक अपनी शादी से सभी को चौंका दिया था. इसके बाद नेहा की प्रेग्नेंसी लोगों के लिए चकित कर देने वाली रही. दरअसल, नेहा ने पब्लिकली घोषणा इसकी घोषणा करने इमं काफी वक्त लिया. उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान इसकी वजह बताई.
महेन्द्र गुप्ता