आलिया भट्ट ने क्यों कहा, संजय दत्त को 'ना'

बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त अपनी अपकमिंग फिल्म 'भूमि' में आलिया भट्ट को अपनी बेटीे के रोल में लेना चाह रहे थे लेकिन आलिया ने उनके इस ऑफर को ठुकरा दिया. आइए जानें, क्यों...

Advertisement
संजय दत्त संजय दत्त

वन्‍दना यादव

  • नई दिल्ली,
  • 13 जनवरी 2017,
  • अपडेटेड 6:41 PM IST

बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त डायरेक्टर ओमंग कुमार की फिल्म 'भूमि' से कमबैक कर रहे हैं. इस फिल्म में संयज अपनी बेटी के किरदार में आलिया भट्ट को लेना चाह रहे थे लेकिन आलिया ने उनकी साफ ना कह दी.

बता दें कि फिल्म 'भूमि' बाप-बेटी के रिश्तों पर बनी कहानी है जिसमें की बेटी का किरदार सायशा सहगल निभा रही हैं. सायशा से पहले संजय ने आलिया से बात करने की कोशि‍श की थी लेकिन आलिया ने स्क्रिप्ट तक पढ़ने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई. सायशा फिल्म 'शिवाय' अजय देवगन के साथ में नजर आई थीं.

Advertisement

मिडे डे की रिपोर्ट के मुताबिक, आलिया ने बिना किसी वजह के के साथ काम करने से मना कर दिया. संजय दत्त ने पहले आलिया के मेंटर करण जौहर को अप्रोच किया था कि कैसे भी करके वो आलिया को इस रोल के लिए मना लें. लेकिन आलिया नहीं मानीं.

फिल्म की शूटिंग के लिए 29 जनवरी से शुरू हो रही है. 29 जनवरी को संजय दत्त का जन्मदिन होता है और संजय 29 को अपना लकी नंबर मानते हैं. यही वजह है कि इस दिन संजय अपना पहला शॉट देंगे. फिल्म की शूटिंग आगरा में होगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement