प्रत्यूषा की मौत ने सभी को हिला दिया था...

साल 2016 में कई जाने-माने एक्टर और एक्ट्रेस दुनिया से चले गए. टीवी एक्ट्रेस प्रत्यूषा बनर्जी ने भी इसी साल आत्महत्या कर ली. उनकी मौत ने कई कलाकारों और दर्शकों को झकझोर कर रख दिया. आइए जानते हैं 2016 में दुनिया छोड़ने वाले कुछ प्रमुख कलाकारों के बारे में...

Advertisement
प्रत्यूषा बनर्जी प्रत्यूषा बनर्जी

अभि‍षेक आनंद

  • नई दिल्ली,
  • 22 दिसंबर 2016,
  • अपडेटेड 9:31 AM IST

साल 2016 में कई जाने-माने एक्टर और एक्ट्रेस दुनिया से चले गए. टीवी एक्ट्रेस प्रत्यूषा बनर्जी ने भी इसी साल आत्महत्या कर ली. उनकी मौत ने कई कलाकारों और दर्शकों को झकझोर कर रख दिया. आइए जानते हैं 2016 में दुनिया छोड़ने वाले कुछ प्रमुख कलाकारों के बारे में...


एक्ट्रेस और राजनेता जयललिता का 5 दिसंबर 2016 को निधन हो गया. जयललिता के निधन पर केंद्र सरकार ने एक दिन का शोक घोषित किया, वहीं तमिलनाडु में 7 दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया. राजनीति से पहले जयललिता साउथ की फिल्मों की हीरोइन थी. 13 साल की उम्र में फिल्मी करियर की शुरुआत करने वालीं जयललिता बॉलीवुड फिल्म 'इज्जत' में धर्मेंद्र के साथ भी काम की.

Advertisement


25 साल की बालिका-वधू फेम अभिनेत्री प्रत्यूषा बनर्जी भी इस साल नहीं रही. एक अप्रैल 2016 को उनकी लाश घर में पंखे से लटकी हुई थी. प्रत्यूषा बनर्जी को सीरियल बालिका-वधू से पहचान मिली. प्रत्यूषा बनर्जी का जन्म 10 अगस्त 1991 झारखंड के जमशेदपुर में हुआ था.


रामानंद सागर के टीवी सीरियल 'रामायण' में विभीषण का किरदार निभाने वाले मुकेश रावल की 16 नवंबर 2016 को मौत की खबर आई. 65 वर्षीय रावल की लाश मुंबई के कांदिवली स्टेशन के पास पटरी पर मिली थी. मुकेश रावल ने रामायण के अलावा कई फिल्मों में भी काम किया. उन्होंने जिद, सट्टा, औजार और कसम समेत कई बॉलीवुड फिल्मों में अपने अभिनय की चमक बिखेरी. 2014 में वो आखिरी बार बड़े पर्दे पर एक गुजराती फिल्म में नजर आए थे.


बॉलीवुड के मशहूर कॉमेडियन एक्टर रज्जाक खान का 1 जून 2016 को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है. रज्जाक खान ने 1993 में फिल्म 'रूप की रानी चोरों का राजा’ से बॉलीवुड में कदम रखा था. इस फिल्म में श्रीदेवी और अनिल कपूर मुख्य भूमिका में थे. रज्जाक ने सलमान खान के साथ 'हैलो ब्रदर', शाहरुख खान के साथ 'बादशाह' और उनके अलावा हंगामा, 'हेरा फेरी', 'राजा हिंदुस्तानी', 'मोहरा', 'प्यार किया तो डरना क्या', 'हसीना मान जाएगी', 'हर दिल जो प्यार करेगा' सहित कई फिल्मों कॉमेडी भूमिका निभाई है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement