VIDEO: सगाई में 'काला चश्‍मा' पर जमकर नाचे नील नितिन मुकेश...

नील नितिन मुकेश की शादी की रस्‍में शुरू हो चुकी हैं. खबर है कि सगाई पर वे 'काला चश्‍मा' गाने पर जमकर नाचे. आप भी देखें वीडियो...   

Advertisement
नील नितिन मुकेश और रुक्मिणी नील नितिन मुकेश और रुक्मिणी

मेधा चावला

  • नई दिल्‍ली,
  • 08 फरवरी 2017,
  • अपडेटेड 11:44 AM IST

बॉलीवुड एक्‍टर नील नितिन मुकेश जल्द ही अपनी मंगेतर रुक्मिणी के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. नील और रुक्मिणी की शादी 9 फरवरी को उदयपुर में होगी.

इससे पहले सगाई समारोह में नील ने चार-चांद लगा दिए. उनके फैंस ने दोनों की ये तस्‍वीर सोशल मीडिया पर शेयर की.

 सगाई के बाद नील नितिन मुकेश ने 'काला चश्‍मा' पर जमकर डांस किया. उनके फैन क्‍लब ने ये वीडियो शेयर किया है

Advertisement

 नील के फैंस ने उनका एक वीडियो और शेयर किया है. जिसमें वे 'कबीरा' गाना गाते हुए दिखाई दे रहे हैं.


सगाई के बाद आज इन दोनों की संगीत सेरेमनी और कल शादी है. उदयपुर के रेडीसन ब्लू में होने जा रही इस शादी में लगभग 500 मेहमान शरीक होंगे जिसमें नील के करीबी दोस्तों के अलावा रिश्तेदार और बॉलीवुड से जुड़ी कई हस्तियां भी शामिल होंगी.


आपको बता दें कि नील ने अपनी शादी के हर एक रस्म के लिए खुद कपड़ों को चुना है और 9 फरवरी को उदयपुर में शादी होने के बाद मुम्बई में 17 फरवरी को एक ग्रैंड रि‍सेप्शन पार्टी भी रखी गई है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »