सैफ-करीना घर ले आए अपने छोटे नवाब को, देखें तस्वीर

करीना कपूर खान अपने बेबी बॉय तैमूर को लेकर घर पहुंच गई हैं. पिछले दो दिन से करीना और सैफ के बेटे तैमूर की कुछ फेक तस्वीरें वायरल हो रही थीं. अब फाइनली करीना, सैफ और तैमूर की एक नई तस्वीर सामने आ गई हैं...

Advertisement
सैफ अली खान और करीना कपूर खान सैफ अली खान और करीना कपूर खान

वन्‍दना यादव

  • नई दिल्ली,
  • 22 दिसंबर 2016,
  • अपडेटेड 1:45 PM IST

पटौदी के छोटे नवाब तैमूर अली खान अपने पैरेंट्स करीना कूपर खान और सैफ अली खान के साथ घर पहुंच गए. सैफ और करीना ने अपनी घर की बालकनी से मीडिया से इंटरेक्शन किया. अपने बेबी बॉय को गोद में लिए सैफ बहुत ही अडोरेबल लग रहे थे.

करीना कपूर खान ने 20 दिसंबर को अपने पहले बच्चे को जन्म दिया. जन्म के कुछ देर बाद से ही की तस्वीर वायरल होने लगी थी.

Advertisement


तस्वीर में करीना हॉस्पिटल बेड पर बच्चे के साथ लेटी हुईं थीं. पहले तो सबको लगा कि यह असली तस्वीर है लेकिन करीना के पापा ने इनको फेक बताया था.


बेटे के जन्म के बाद ही सैफ ने कहा था कि मैं अपने बेटे की खबर आप लोगों से शेयर करके बेहद खुश हूं. मैं मीडिया का शुक्रिया अदा करता हूं जो पिछले 9 महीने से मीडिया ने हमे सपोर्ट किया. खासतौर से फैन्स को उनके प्यार के लिए बहुत शुक्रिया. मेरे और करीना के तरफ से आप सभी को मैरी क्रिसमस और हैप्पी न्यू ईयर.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement