बिग बॉस में नजर आएंगी कुमकुम भाग्य फेम नैना सिंह? ऐसी है चर्चा

खबर है की बिग बॉस 2020 में जेस्मिन, निया शर्मा और पवित्रा पुनिया के बाद अगला नाम नैना सिंह का है. बिग बॉस में इस बार काफी सारी लेडीज दिखने वाली हैं. सूत्रों के अनुसार नैना ने बिग बॉस 2020 करने का मन बना लिया है और उन्होंने अपनी तैयारी शुरू कर दी है.

Advertisement
नैना सिंह नैना सिंह

अमित त्यागी

  • मुंबई,
  • 19 अगस्त 2020,
  • अपडेटेड 11:05 PM IST

सीरियल कुमकुम भाग्य की रिया यानी नैना सिंह अब दिखाई देंगी बिग बॉस 2020 में . हाल ही हैं नैना ने सीरियल कुमकुम भाग्य छोड़ा था. कहा जा रहा था कि सीरियल में अपने रोल को लेकर वो खुश नहीं थी और एक नया काम करना चाहती थीं. इसीलिए लॉकडाउन के बाद नैना ने सीरियल की शूटिंग नहीं शुरू की.

बिग बॉस में नजर आएंगी नैना सिंह?

Advertisement

खबर है कि बिग बॉस 2020 में जेस्मिन, निया शर्मा और पवित्रा पुनिया के बाद अगला नाम नैना सिंह का है. बिग बॉस में इस बार काफी सारी लेडीज दिखने वाली हैं. सूत्रों के अनुसार नैना ने बिग बॉस 2020 करने का मन बना लिया है और उन्होंने अपनी तैयारी शुरू कर दी है. वैसे रियलिटी शोज की दुनिया नैना के लिए नई नहीं है. नैना स्प्लिट्सविला 10 की विनर रह चुकी हैं. साथ ही स्टार प्लस के रियलिटी शो इंडियास नेक्स्ट सुपरस्टार की फाइनलिस्ट भी.

इसके अलावा नैना ने मिस इंडिया 2013 से ग्लैमर की दुनिया में कदम रखा था. नैना उत्तराखंड की हैं लेकिन अपने तीखे नैन नक्श और पर्सनालिटी की वजह से ब्यूटी पेजंट्स और रियलिटी शोज में छाई रहीं. ज़ी टीवी के लोकप्रिय सीरियल कुमकुम भाग्य से उन्होंने अपना डेब्यू किया. लीप के बाद प्रज्ञा और अभी की बेटी रिया मेहरा का किरदार पिछले एक साल से निभा रही नैना में बिग बॉस में कामयाबी पाने की सारी खूबियां हैं.

Advertisement

बिग बॉस 2020 के लिए जल्द ही वो मेडिकल टेस्ट्स और सारी गाइडलाइन्स का पालन करेंगी. अब कोरोना काल में ये वो कंडीशन है जो सभी को फॉलो करनी है. ऐसे में हर तरह मेडिकल टेस्ट जरूरी बताया गया है. सलमान खान एक बार फिर से होंगे बिग बॉस के 14 सीज़न के होस्ट और उनका प्रोमो दर्शकों के सामने हैं. सितंबर के आखरी हफ्ते से कलर्स पर शुरू होगा ये रियलिटी शो. वैसे अभी बाकी कंटेस्टेंट्स का चयन चल रहा हैं और एक-एक करके शो के मेकर्स शो में भाग लेने वालो को लॉक कर रहे हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »