फिल्म के कंटेट को जज करता है आयुष्मान की बधाई हो का नया गाना

आयुष्मान खुराना की फिल्म 'बधाई हो' का पहला गाना 'बधाईयां तेनू...बधाइयां जी' र‍िलीज हो गया है. 

Advertisement
फ‍िल्म बधाई हो पोस्टर फ‍िल्म बधाई हो पोस्टर

ऋचा मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 20 सितंबर 2018,
  • अपडेटेड 3:34 PM IST

आयुष्मान खुराना की फिल्म 'बधाई हो' का ट्रेलर र‍िलीज होने के बाद वायरल हो गया. अब इस फिल्म का पहला गाना 'बधाइयां तेनू...बधाइयां जी' र‍िलीज हुआ है. इस गाने को ब्रजेश शांड‍िल्य, रोमी, जॉर्डन ने गाया है.

गाने के बोल वायु ने ल‍िखे हैं. फिल्म की द‍िलचस्प कहानी शांतनु श्रीवास्तव और अक्षत ने ल‍िखी है. ये फिल्म 19 अक्टूबर को र‍िलीज हो रही है.

Advertisement

कैसा है गाना ?

गाने में आयुष्मान और पर‍िवार के सभी लोगों को घर में बच्चे के आनी की बधाइयां मिलती नजर आ रही है. फ़िल्म का गाना कॉमिक अंदाज में है जी असल में फिल्म की कहानी को जज करता नजर आ रहा है.

कुछ दिन पहले ही फिल्म का ट्रेलर जारी हुआ था. ट्रेलर में फिल्म की कहानी को खोल द‍िया गया था. ट्रेलर के मुताबिक कहानी शुरू हुई है आयुष्मान खुराना के घर में आई एक खुशखबरी से. ये खबर उन्हें उनके प‍िता देते हैं कि घर में नया मेहमान आने वाला है. बाल-बच्चों वाली किसी उम्रदराज महिला के प्रेग्नेंट होने पर समाज का नजरिया क्या होता है, उसका अपना परिवार और बच्चे किस तरह रिएक्ट करते हैं, वो समाज को कैसे फेस करते हैं, इसे मनोरंजक तरीके से दिखाने की कोशिश की गई है. पड़ोस में इसे लेकर चर्चाओं को देखना मजेदार होगा.

Advertisement

ये पहली दफा है जब आयुष्मान खुराना और दंगल गर्ल, सान्या मल्होत्रा किसी फिल्म में काम कर रहे हैं.  बधाई हो में एक बार फिर आयुष्मान खुराना का कॉमेडी अंदाज दर्शकों को लुभा सकता है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »